गोरखपुर

गोरखपुर: जलसे में बच्चों ने पेश की प्रतिभा, मिली दुआ-इनाम

बेनीगंज ईदगाह में मेराज-ए-मुस्तफा जलसा हुआ गोरखपुर। अल बरकात व बेनीगंज ईदगाह रोड मस्जिद की ओर से ईदगाह बेनीगंज में शुक्रवार को अजमते मेराज-ए-मुस्तफा जलसा हुआ। तसनीम अज़ीज, इफ्रा खातून, अलीजा खातून, रेशमा खातून, जोया महमूद, दरख्शां खातून, परवीन फातिमा, रौशनी खातून, हरीम, मो. फैसल, मो. अनस, मो. जोहैब, शहनूर फातिमा आदि बच्चों ने किरात, […]

गोरखपुर

गोरखपुर: तिवारीपुर थाना में वसीम रिजवी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग

गोरखपुर। वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर लेकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए तिवारीपुर थाना पहुंचे। हालांकि पुलिस ने तहरीर नहीं ली। तहरीर देने पहुंचे लोगों ने कहा किकुरआन-ए-पाक मुसलमानों का पवित्र धर्म ग्रंथ है। यह अल्लाह की किताब […]

गोरखपुर

गोरखपुर: उलेमा बोले: वसीम रिज़वी गुमराह, जाहिल व बद्दीन, गिरफ्तारी की मांग

कुरआन-ए-पाक में बदलाव असंभव, कुरआन-ए-पाक व खलीफा की तौहीन बर्दाश्त नहीं गोरखपुर। अल्लाह की अज़ीम मुकद्दस किताब कुरआन-ए-पाक से 26 आयतें हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने वाले वसीम रिज़वी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त गुस्सा है। उलेमा से लेकर अवाम तक में बेचैनी की कैफियत है। वसीम रिज़वी पर […]

गोरखपुर

जलसा-ए-ग़ौसुलवरा व किरात-अज़ान का मुकाबला 15 को

गोरखपुर। निकट पोस्ट आफिस, चिंगी शहीद तुर्कमानपुर में सोमवार 15 मार्च को मरहूम हाजी अली अहमद राईन नक्शबंदी के चेहल्लुम पर जलसा-ए-ग़ौसुलवरा होगा। बच्चों के बीच नात, किरात व अज़ान का इनामी मुकाबला भी होगा। यह जानकारी जलसा संयोजक इं. हाजी सेराज अहमद कादरी नक्शबंदी ने दी है। उन्होंने बतायाकि बाद नमाज़ मगरिब मकतब के […]

गोरखपुर

शब-ए-मेराज में हुआ अल्लाह व रसूल का जिक्र, दरूद व सलाम का नज़राना भी किया पेश

गोरखपुर। जुमेरात को मस्जिदों व घरों में शब-ए-मेराजुन्नबी पर खूब इबादत की गई। सलातुल तस्बीह व अन्य नफिल नमाजें पढ़ी गईं। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। मस्जिदों व घरों में रातभर अल्लाह व रसूल-ए-पाक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जिक्र होता रहा। दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया। उलेमा-ए-किराम ने कहा कि यह वही […]

गोरखपुर

पैगंबर-ए-आज़म की शान बड़ी अज़मत वाली : मुफ्ती अख्तर

गोरखपुर। गुरुवार को मियां बाजार रेती रोड स्थित नूर मोहम्मद दानिश की दुकान में महफिल-ए-मीलाद हुई। कुरआन-ए-पाक से महफिल शुरू हुई। मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि इस दौर में इत्तेहाद व इत्तेफाक की काफी जरूरत है। नेक बनें, एक बनें। पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शान बड़ी अजमत वाली है। हम उस […]

गोरखपुर

गोरखपुर: मुफ्ती-ए-शहर के सिर सजी खिलाफत व इजाज़त की दस्तार

गोरखपुर। अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद, हुमायूंपुर उत्तरी में घोसी, मऊ के पीरे तरीकत अल्लामा मुफ्ती रिज़वान अहमद शरीफी ने मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर) को सिलसिला-ए-क़ादरिया रज़विया की तमाम खिलाफत व इजाज़त अता फरमाई और दस्तार बांधी। उन्होंने मुसलमानों को शरीयत पर अमल करने, पांच वक्त की फर्ज नमाज वक्त से अदा करने की नसीहत की। […]

गोरखपुर

गोरखपुर: मस्जिदों व इमामों की सुरक्षा के लिए आवाज़ की बुलंद

इमाम हाफिज सरफराज के हमलावरों की गिरफ्तारी व रासुका के तहत कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन गोरखपुर। मस्जिदों व इमामों की सुरक्षा व इंसाफ के लिए हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी, इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी व गुलाम-ए-मुस्तफा तहरीक के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी […]

गोरखपुर

हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ व हज़रत मूसा काज़िम का मनाया गया उर्स-ए-पाक

गोरखपुर। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर व मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पहली सदी हिजरी के मुजद्दिद अमीरुल मोमिनीन हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रज़ियल्लाहु अन्हु, हज़रत सैयदना इमाम मूसा काज़िम रज़ियल्लाहु अन्हु व हज़रत क़ाज़ी सना उल्लाह पानीपती अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक मनाया गया। कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी की गई। मस्जिद के पेश इमाम […]

गोरखपुर धार्मिक

शब-ए-मेराज आज, होगी इबादत व तिलावत

गोरखपुर। इस्लाम धर्म के मुबारक महीनों में से एक रजब का महीना चल रहा है। इस महीने की 27वीं शब को ‘शब-ए-मेराज’ कहा जाता है। 11 मार्च की रात ‘शब-ए-मेराज’ की रात है। इस रात पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की अल्लाह से मुलाकात हुई थी। अरबी में ‘शब’ का अर्थ रात है अर्थात […]