गोरखपुर। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर होता हुआ मदरसे पर समाप्त हुआ। जुलूस में लोग इस्लामिक परचम लेकर चल रहे थे। नात-ए-पाक व इस्लामी नारों की सदा बुलंद की जा रही थी। जुलूस समाप्ति के बाद ईद-ए-मिलादुन्नबी की महफिल हुई। जिसमें उलमा-ए-किराम ने पैगंबर-ए-आज़म की ज़िदंगी पर प्रकाश डाला। कहा कि पैग़ंबर-ए-आज़म ने पूरी दुनिया को मानवता, एकता, भाईचारा, अमन का पैग़ाम दिया। पैग़ंबर-ए-आज़म की तालीमात व किरदार की ही देन है कि इस्लाम धर्म सिर्फ 23 साल की तब्लीग (प्रचार प्रसार) से पूरी दुनिया में फैल गया और उनके इंसाफ की वजह से अपने और पराये सब कद्र करने पर मजबूर है और ताकयामत तक करते रहेंगे।पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानों को जीने का सलीका बताया। लोगों को सही रास्ते पर चलने की तालीम दी। सारी दुनिया पैग़ंबर-ए-आज़म के तुफैल बनायी गई। जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं जिसे बेहतर बनाने, अच्छाई को स्वीकार करने के लिए पैग़ंबर-ए-आज़म ने कोई संदेश न दिया हो। कायनात का जर्रा-जर्रा पैगंबर-ए-आज़म को आखिरी नबी व रसूल मानता है। पैगंबर-ए-आज़म की बातें इंसानों को सच की राह दिखाती हैं। पैगंबर-ए-आज़म तमाम पैगंबरों से अफ़ज़ल व आला हैं, बल्कि अल्लाह के बाद आपका ही मर्तबा है। इसके बाद मुल्क में अमनों अमान की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। जुलूस में हाजी सैयद तहव्वर हुसैन, हाफिज नज़रे आलम कादरी, मो. आज़म, नावेद आलम, मुफ़्ती अख्तर हुसैन, कारी मो. सरफुद्दीन, मो. नसीम, हाफ़िज़ रेयाज अहमद, मौलाना इदरीस, कारी अनीस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Related Articles
जुबिली कालेज के दावे को बिजली विभाग ने झूठा बताया
प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ों की छटाई का मामला गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कालेज में प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ों के कटान को लेकर बिजली विभाग ने विद्यालय के दावे को झूठा करार दिया है। बिजली विभाग के मुताबिक उन्होंने विद्यालय परिसर में पेड़ों की डालियों की कटाई छटाई नहीं करायी है।राजकीय जुबिली इंटर कालेज में बीते […]
हज यात्रियों को लगने वाला टीका उपलब्ध नहीं, प्रशिक्षण रुका
गोरखपुर। जिला स्वास्थय विभाग में हज यात्रियों को लगाया जाने वाला टीका उपलब्ध नहीं है जिस वजह से हज प्रशिक्षण रुका हुआ है। हज 2022 की यात्रा पर जाने वाले 144 हज यात्रियों को टीका लगाने के लिए मुस्लिम मुसाफिर खाना, रेलवे स्टेशन रोड को केंद्र बनाया गया है। यहीं जिला हज कमेटी द्वारा हज […]
बुरे फंसे नेताजी: जनता ने किया कड़ा विरोध, कहा: अब तक कहां थे ?
बांसगांव क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान चौरीचौरा तहसील के झगहां के राजधानी गांव में बाढ़ग्रस्त इलाके का मुआयना करने गए, पर स्थानीय निवासियों ने किया कड़ा विरोध किया और जा! जा! जा! के नारे लगाऐ। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

