गोरखपुर। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर होता हुआ मदरसे पर समाप्त हुआ। जुलूस में लोग इस्लामिक परचम लेकर चल रहे थे। नात-ए-पाक व इस्लामी नारों की सदा बुलंद की जा रही थी। जुलूस समाप्ति के बाद ईद-ए-मिलादुन्नबी की महफिल हुई। जिसमें उलमा-ए-किराम ने पैगंबर-ए-आज़म की ज़िदंगी पर प्रकाश डाला। कहा कि पैग़ंबर-ए-आज़म ने पूरी दुनिया को मानवता, एकता, भाईचारा, अमन का पैग़ाम दिया। पैग़ंबर-ए-आज़म की तालीमात व किरदार की ही देन है कि इस्लाम धर्म सिर्फ 23 साल की तब्लीग (प्रचार प्रसार) से पूरी दुनिया में फैल गया और उनके इंसाफ की वजह से अपने और पराये सब कद्र करने पर मजबूर है और ताकयामत तक करते रहेंगे।पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानों को जीने का सलीका बताया। लोगों को सही रास्ते पर चलने की तालीम दी। सारी दुनिया पैग़ंबर-ए-आज़म के तुफैल बनायी गई। जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं जिसे बेहतर बनाने, अच्छाई को स्वीकार करने के लिए पैग़ंबर-ए-आज़म ने कोई संदेश न दिया हो। कायनात का जर्रा-जर्रा पैगंबर-ए-आज़म को आखिरी नबी व रसूल मानता है। पैगंबर-ए-आज़म की बातें इंसानों को सच की राह दिखाती हैं। पैगंबर-ए-आज़म तमाम पैगंबरों से अफ़ज़ल व आला हैं, बल्कि अल्लाह के बाद आपका ही मर्तबा है। इसके बाद मुल्क में अमनों अमान की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। जुलूस में हाजी सैयद तहव्वर हुसैन, हाफिज नज़रे आलम कादरी, मो. आज़म, नावेद आलम, मुफ़्ती अख्तर हुसैन, कारी मो. सरफुद्दीन, मो. नसीम, हाफ़िज़ रेयाज अहमद, मौलाना इदरीस, कारी अनीस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Related Articles
मौलवी चक बड़गो में जलसा: ज़िक्र ए हुसैन हर दौर में हुआ, हर दौर में होगा: नायब क़ाज़ी
कर्बला का पैग़ाम सच व हक को झुकाया और मिटाया नहीं जा सकता: क़ारी रहमत गोरखपुर। नौज़वान कमेटी की ओर से मौलवी चक बड़गो में मंगलवार देर रात ‘जिक्रे इमामे हुसैन’ जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफ़िज़ शहनवाज़ ने की। नात व मनकबत मौलाना मोहम्मद उस्मान बरकाती व मौलाना तालीम रज़ा निज़ामी ने पेश की। […]
इमाम हुसैन ने दुनिया को दिया सब्र व इंसानियत का पैग़ाम
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। पहली मुहर्रम से शुरु हुआ ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ की महफिलों का दौर चौथी मुहर्रम को भी जारी रहा। ‘शोह-दाए-कर्बला’ का जिक्र सुन सबकी आंखें नम रहीं। शहर की एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों व घरों में कर्बला की दास्तान सुनी और सुनाई जा रही है। जामा […]
गोरखपुर: विजलेंस टीम और विधुत संविदा कर्मी के बीच हाथापाई
गोरखपुर । विधुत उपकेंद्र बक्शीपुर के अंतर्गत तिवारीपुर मोहल्ले में विधुत संविदा कर्मी के घर विजलेंस (एंटी थेफ़्ट थाना) का छापा।छापे के दौरान विजलेंस टीम और संविदा कर्मी के बीच हाथापाई।विधुत संविदा कर्मी अहमद हॉस्पिटल, ऊँचवा में एडमिट।दर्जन भर संविदाकर्मियों का हॉस्पिटल पर जमावड़ा , विधुत कर्मियों में असन्तोष।संविदा कर्मी ने बताया कि उसे टीम […]
