किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद होने शुरू हो गए है। इसके चलते संगठन के नेताओं को अपनी आवाज उठाने में अब मुश्किल आने लग गई है। किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया कंपनियां और सरकार किसानों को अपनी आवाज उठाने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है, जो कि लोकतंत्र का अपमान है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फेसबुक ने उनका अकाउंट तीसरी बार बंद कर दिया है। जबकि ट्विटर पर भी उनका अकाउंट दूसरी बार बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हकों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और अपनी गतिविधियों की सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इन अकाउंट का उपयोग कर रहे थे। इसी तरह उनके संगठन के आधे दर्जन के करीब अन्य सदस्यों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अकाउंट तैयार किए जाते हैं। सुनियोजित राजनीति के तहत बार-बार इन्हें बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।
Related Articles
मजहर आलम बने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी उर्दू विभाग अमृतसर के मैनेजमेंट कमेटी मेंबर
जालंधर: 29 अक्टूबर (प्रेस नोट)गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर ने पत्रकार मजहर आलम को उनकी उर्दू खिदमात की वजह से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी उर्दू विभाग का मैनेजमेंट कमिटी का मेंबर बनाया है।उल्लेखनीय है कि मजहर आलम काफी सालों से उर्दू पत्रकारिता को अंजाम दे रहे हैं। उनकी उर्दू खिदमत को देखते […]
अवैध हथियार रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: 29 दिसंबर (एएनआई): दिल्ली पुलिस ने मोती नगर इलाके में दो लोगों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मोती नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ रोहित और सचिन सांगवान के रूप में हुई है। ये […]
फर्नेस इकाई में हादसा: भट्ठी में उबल रहा लोहा मजदूरों पर गिरा, सात झुलसे, दो गंभीर
पंजाब के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके स्थित कुंभड़ा गांव में शनिवार दोपहर बाद फर्नेस इकाई में हादसा हो गया। इसमें सात मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। उबाल आने के कारण लोहा भट्ठी […]

