पंजाब & हरयाणा

पंजाबी गायक अल्फाज की हालत नाजुक, मोहाली में मिनी टेंपो ने मारी टक्कर, फोर्टिस में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक और पॉलीवुड के उभरते गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज को खरड़-लांडरा रोड पर शनिवार देर रात एक ढाबे के पास मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अल्फाज के दोस्तों ने उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी रायपुररानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे अल्फाज पांच दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी ढाबा के मालिक रोडा और कारिंदे विक्की में किसी बात पर बहस होने लगी। विक्की ने खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से ढाबा मालिक की शिकायत की। अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामला बातचीत से सुलझाने को कहा और बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी विक्की ने मिनी टेंपो से अल्फाज को जोरदार टक्कर मार दी। अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक और विक्की में लेनदेन का विवाद था। उसे अल्फाज से मदद की उम्मीद थी। गुस्से में उसने यह हरकत की है। मशहूर रैपर हनी सिंह ने किया ट्वीट तब जागी मोहाली पुलिस खरड़-लांडरा रोड पर पाल ढाबे पर अल्फाज के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को मशहूर रैपर हनी सिंह के ट्वीट के बाद मिली। हनी सिंह ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के कमेंट आने शुरू हो गए। फैंस ने अल्फाज की सलामती की दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *