लुधियाना में हिंदुओं का प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर रविवार को उस समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जंग का मैदान बन गया जब पंजाबी सिंगर जी खान वहां अपनी गलती की माफी मांगने पहुंचे थे। हैरानी की बात यह है कि प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को जंग का मैदान बनाने में खुद को हिंदू नेता बताने वाले भी शामिल थे। वह यहीं नहीं रुके बल्कि मंदिर प्रांगण में ही गाली-गलौज की और और ईंट-पत्थर चलाकर मंदिर की मर्यादा को भंग किया। मंदिर के मुख्य सेवादार एवं महंत नारायण दास पुरी ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धक्के दिया और दुर्व्यवहार किया। मंदिर के बाहर भी कुछ नेता भिड़ते नजर आए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ आला अधिकारी वहां पहुंचे। इतने में हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाबी गायक जी खान ने कुछ दिन पहले गणेश उत्सव के दौरान मंच से अश्लील गाना गया था। इसके बाद शिवसेना पंजाब ने संत समाज की अध्यक्षता में इसका विरोध किया और थाना डिविजन दो में गायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अदालत ने जी खान को जमानत भी दे दी है।
Related Articles
ताजपोशी के बाद एक्शन में पंजाब के नए सीएम चन्नी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नीकिसानों के बकाया बिल माफहड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में […]
फर्नेस इकाई में हादसा: भट्ठी में उबल रहा लोहा मजदूरों पर गिरा, सात झुलसे, दो गंभीर
पंजाब के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके स्थित कुंभड़ा गांव में शनिवार दोपहर बाद फर्नेस इकाई में हादसा हो गया। इसमें सात मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। उबाल आने के कारण लोहा भट्ठी […]
2022 विधानसभा चुनावों का ऐलान, यहां देखें कब कहां होगा चुनाव
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी […]
