अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी!भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के निर्देश पर व उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बड़ेल चौराहा स्थित कार्यालय से किया गया। यात्रा गन्ना दफ्तर से चलकर बस स्टॉप पटेल तिराहा होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए। फिर यात्रा छाया चौराहे होते हुए नगर कोतवाली होते हुए नाका सतरिख होते हुए। बड़ेल चौराहा स्थित कार्यालय पर आकर वंदे मातरम भारत माता की जय की जय घोष के साथ समाप्त हुई। मौके पर संबोधित करते हुए आशू चौधरी ने कहा तिरंगा हमारे देश की शान है। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बाराबंकी शशांक कुसुमेश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और कहा कि यह आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौके पर कई और साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आशु चौधरी प्रदेश प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, रवि वर्मा, रोहित द्विवेदी, राधे रमण वर्मा, सूरज यादव, दद्दन सिंह, सूरज रस्तोगी, सुनील सोनी, हंसराज वर्मा, शिवम सिंह, उपेंद्र वर्मा, शुभम सिंह, अतुल रावत, अजय सोनी, अर्जुन कुमार, राजेंद्र यादव, सुमित वर्मा आदि सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
