अबू शहमा अंसारी बाराबंकी!थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर भवानीपुर में एक महिला लावारिस हालत में मिली जो कुछ बोल नहीं पा रही थी। महिला के परिजनों का पता लगाने हेतु थाना सफदरगंज पुलिस व मीडिया/सोशल मीडिया सेल बाराबंकी द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व जनपद के समस्त डिजिटल वालेन्टियर ग्रुपों पर उक्त महिला की फोटो का प्रचार-प्रसार किया गया। बाराबंकी मीडिया सेल को थाना जैदपुर डिजिटल वालेन्टियर ग्रुप में जुड़े एक सम्मानित सदस्य द्वारा महिला की पहचान कर उसके परिजनों व सम्पर्क नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिस पर मीडिया सेल बाराबंकी द्वारा उक्त नम्बर सम्पर्क किया गया तथा परिजनों को थाना सफदरगंज पर महिला को सकुशल होने की जानकारी दी गई। महिला के परिजनों द्वारा थाना सफदरगंज पर पहुंचकर महिला को सकुशल पा कर बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
Related Articles
बाराबंकी: 10 घण्टे विधुत आपूर्ति के ठप्प रहने से लोग भीषण गर्मी मे तिलमिला गये
अबू शहमा अंसारीमसौली /बाराबंकी। गुरुवार की देर रात्रि तेज हवा चलने के दौरान विद्युत लाइन में आयी यांत्रिक खराबी के कारण क्षेत्र में करीब 10 घण्टे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे। उल्लेखनीय हो कि गुरुवार की देर रात्रि करीब 10 बजे अचानक छाये काले बादलों के बीच तेज […]
बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, 5 नेपाली यात्रियों की मौत, 24 से ज्यादा घायल
बस का टायर पंचर होने पर ठीक कर रहा था ड्राइवर, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर रामनगर, बाराबंकी (अबू शाहमा अंसारी) बाराबंकी के रामनगर इलाके में शनिवार की सुबह एक ट्रक और डबल-टेकर बस की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई और 24 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया […]
प्रथम एफएफपीओ कार्यालय का मत्सस्य विभाग अधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)विकास खंड मसौली अंतर्गत अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजहा चौराहे पर मंगलवार को मत्स्य अभिनव सहकारी क्षेत्र में गठित होने वाले प्रथम एफएफपीओ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में आए मुख्य अथिति मत्स्य विभाग अधिकारी रमेश चंद्र के द्वारा किया गया। बता दे की मत्स्य अभिनव सहकारी फेडरेशन एवं कृषक उत्पादक संगठन प्रदेश […]

