बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,महमूदाबाद, सीतापुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वन महोत्सव सप्ताह के तहत शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ही इकाइयों, नेशनल कैडेट कोर एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सीमा सिंह के संरक्षण में छायादार और औषधीय पौधों अर्जुन,सागौन शीशम आदि के पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं, कैडेट्स एवम स्काउट और गाइड सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण द्वारा पौधरोपण कर महाविद्यालय की हरीतिमा में अभिवृद्धि की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों रवींद्र प्रताप सिंह, डॉ. जेबा खान, एनसीसी अधिकारी ले.(डॉ.) प्रशांत सिंह,रोवर्स प्रभारी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, आजादी का अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. प्रार्थना सिंह, प्रो. सर्वेश कुमार मिश्र, प्रो.अमिय कुमार, प्रो. सईद अहमद, डॉ.संतराम सिंह,डॉ. अवधेश कुमार, डॉ.रवीश कुमार सिंह, डॉ शशिकांत, डॉ. सलिल तिवारी, डॉ. राजश्री सक्सेना, डॉ. मुंतजिर कायम सहित अन्य प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहकर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Related Articles
अब किसी भी दिव्यांग को यूडी आईडी कार्ड से नहीं रहना पड़ेगा वंचित
बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी)अब किसी भी दिव्यांग को यूडी आइडी कार्ड से नहीं रहना पड़ेगा वंचित ।बाराबंकी में दिब्यागो को दिव्यांग प्रमाण पत्र और उनका यूडी आइडी कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांग अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी ने प्रयास ट्रस्ट बाराबंकी को दिया बिभागीय सहयोग हर सोमवार को जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी बाराबंकी में लगता है दिव्यांग प्रशिक्षण सहायता […]
बाराबंकी: फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने किया अरबी फ़ारसी मदरसा बोर्ड के छात्र एवं छात्राओं का सम्मान
बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) शहर के मोहल्ला रफ़ी नगर में स्थित डॉक्टर ए.एच. उस्मानी के निवास पर छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम मौलाना फ़हीम अहमद ( कुर्सी ) की अध्यक्षता एवं डॉक्टर अबरार उस्मानी के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते क़ुरआन मजीद की आयतों से हुआ।आयोजित कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड की […]
