बाराबंकी

इस वर्ष देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं

  • आजादी की लड़ाई में आर.एस.एस. और उसके नेता शामिल नही हुए वह हमेशा अंग्रेज शासकों के पक्ष में काम करते रहे इसलिये स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में इनके नेता या स्वयंसेवक का बलिदानी इतिहास नही हैं: तनुज पुनिया

बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) इस वर्ष देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं। आजादी की लड़ाई में आर.एस.एस. और उसके नेता शामिल नही हुए वह हमेशा अंग्रेज शासकों के पक्ष में काम करते रहे इसलिये स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में इनके नेता या स्वयंसेवक का बलिदानी इतिहास नही हैं, आजादी की लडाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने न केवल अंग्रेजी सरकार से लोहा लिया अपने नेताओं का बलिदान दिया और भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्ती दिलायी जिसके चलते आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाली आजादी की गौरव यात्रा का विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के विकास खण्ड फतेहपुर के ग्राम मदनपुर में दुर्गा मन्दिर से यात्रा के शुभारम्भ से पूर्व कांग्रेसजनों एवं स्थानीय आवाम के बीच व्यक्त किये, आजादी की गौरव यात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, तनुज पुनिया एवं आदर्श पटेल की अगुवाई में हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने गौरव यात्रा में शामिल कांग्रेसजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी कांग्रेस पार्टी की देन हैं। भाजपा के लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं जबकि भारत देश के विचार हमेशा प्रेम करूणा अहिंसा और विश्व बंधुत्व कर रहा हैं लेकिन आज की देश एवं प्रदेश की भाजपा की सरकार द्वारा भाई-भाई के बीच जो दूरी पैदा करने की काम किया जा रहा हैं, वह बहुत ही चिन्ताजनक और आजादी के मूल्यों का गला घोटने जैसा हैं, आजादी की लड़ाई के जो सपने और लक्ष्य कांग्रेस पार्टी ने विकास के लिये रखा था भाजपा सरकार ने उन पर कालिख पोत दी हैं इसलिये हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने आजादी गौरव यात्रा निकालने का निर्णय किया इसका मकसद शहीदो के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए आजादी के इतिहास की जानकारी देशवासियों को देना हैं।
विधानसभा क्षेत्र कुर्सी में आजादी की गौरव यात्रा के शुभारम्भ में मुख्य रूप से मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, आदर्श पटेल, के.सी.श्रीवास्तव, इन्द्रेश वर्मा, आमिर किदवई, मो. शफी आजाद, विजय बहादुर सिंह, राहिल खान, नशीर खां, प्रमोद वर्मा, देशराज वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, रामलखन वर्मा, रमेश वर्मा, राजेश वर्मा, अवधेश वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थें।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *