गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर थानों पर लंबित 6 महीने से अधिक मुकदमों की विवेचना कर रहे विवेचको को रोस्टर के अनुरूप सर्किल अफसर के साथ बैठक कर विवेचना की समीक्षा कर रहे जिससे लंबित विवेचना का जल्द से जल्द बगैर किसी भेदभाव के विवेचना कर विवेचक लंबित मुकदमों का निस्तारण करने का कार्य करें जिससे वादी को न्यायोचित न्याय संगत न्याय मिल सके अमूमन देखा गया है कि पूर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त थानों व सर्किल अफसरों के साथ बैठक कर गुणवत्ता युक्त विवेचना करने का निर्देश दिया जाता रहा क्योंकि सामूहिक बैठक में विवेचना संबंधित सही तरीके से तर्कसंगत वार्तालाप विवेचक और सर्किल अवसर से नहीं हो पाती थी अब रोस्टर के अनुसार 3-3 सर्किल के विवेचक व सर्किल अफसर एसएसपी के पास पहुंचकर अपनी विवेचना के संबंध में मंत्रणा करते हैं जिसमें एसएसपी यथोचित निर्देश देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हैं देखने में आता है कि मात्र एक या दो केस डायरी लिखना शेष होती हैं, जिस कारण विवेचना लंबित रहती है और वादी परेशान होता है। एसएसपी ने विवेचको से कहा कि सर्किल अफसर सीओ से ग्रुप डिस्कशन कर भ्रांतियां दूर करने का कार्य करे जिससे विवेचना न्याय संगत हो सके और वादी को न्याय संगत न्याय मिल सके।
Related Articles
गोरखपुर: वसीम रिज़वी के खिलाफ तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन, वसीम रिज़वी मुर्दाबाद के लगे नारे
गोरखपुर। वसीम रिज़वी के खिलाफ सोमवार को तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत ने नार्मल स्थित दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद से जिलाधिकारी कार्यालय तक तहफ़्फ़ुजे नामूस-ए-क़ुरआन जुलूस निकाला। सभी के हाथ में तख्ती थी। जिस पर स्लोगन लिखा था ‘क़ुरआन-ए-मुकद्दस की तौहीन बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ ‘नबी-ए-पाक की शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ ‘खुलफ़ा-ए-राशिदीन व […]
रोज़ेदारों के चेहरे पर चमक रहा परहेजगारी का नूर
गोरखुर। मुकद्दस रमज़ान का 23वां रोज़ा अल्लाह के बंदों ने सब्र व शुक्र के साथ गुजारा। तल्ख धूप व गर्मी रोज़ेदारों के हौसलों के आगे पस्त है। बड़़े तो बड़े बच्चे भी रोज़ा रखकर इबादत में मशरूफ हैं। मस्जिदें नमाज़ियों से आबाद हैं। घर पर भी इबादत का दौर जारी है। नमाज़ों के साथ क़ुरआन-ए-पाक […]
छात्र आंदोलन के समर्थन में दिशा छात्र संगठन व नौजवान भारत सभा का प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन की अपील
गोरखपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मांगों के समर्थन में दिशा छात्र संगठन व नौजवान भारत सभा से जुड़े छात्रों ने शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय मेन गेट के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सभी छात्रों-नौजवानों से इलाहाबाद में लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील भी […]

