15 रुपये का एक भुट्टा यह सुनकर मध्यप्रदेश के मंडला से सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के जैसे होश उड़ गए। दरअसल, काफिले में चल रहे मंत्री जी अपने गृह जिले मंडला जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक युवक भुट्टा बेचते हुए दिखाई दिया। मंत्री जी ने आनन-फानन में काफिला रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरे। उन्होंने 3 भुट्टे की कीमत पूछी। युवक ने कहा 45 रुपये यानी 15 रुपये का एक। इतना सुनते ही मंत्री जी चौक गए।बोले इतना महंगा दे रहे हो। तो लड़के ने भी पलट कर जवाब दिया मैं आपकी गाड़ी देखकर इतना महंगा नहीं दे रहा हूं। मंत्री जी इस वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं भुट्टा तो यहां फ्री में मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है !
Related Articles
देशसेवा जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया बाला बच्चन का जन्मदिन
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन गृहगांव कासेल में परिजनों और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण समारोह में मनाया। बड़वानी राजपुर के ग्राम में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के निवास पर अलग ही नज़ारा था। लोग गुलदस्ते, केक, मिठाई लेकर ढोल ढमाकों के बीच अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने […]
इंदौर: सिल्वर स्प्रिंग सोसाइटी के चुनाव में होगा सच और झूठ का फैसला, केसर सिंह मंडलोई की ताजपोशी लगभग तय
इंदौर। शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनी सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी फेज वन के चुनाव रविवार को होंगे और शाम को इसका परिणाम भी आ जाएगा। चुनाव को लेकर पूरे कॉलोनी में उत्साह का माहौल है। सच और झूठ के इस चुनाव में सच का पल्ला शुरू से ही भारी नजर आ रहा है और वादाखिलाफी करने वाले […]
फ्रीडम फाइटर स्कूल में शिक्षकों को तोहफे देकर मनाया शिक्षक दिवस
इंदौर: फ्रीडम फाइटर स्कूल में शिक्षकों को तोहफे देकर मनाया शिक्षक दिवस
