ऐतिहासिक जीवन चरित्र संपादकीय

औरंगज़ेब ने क्या किया ?

लेख: शोऐब रज़ा गोरखपुरी
प्रधान संपादक: हमारी आवाज़, वेब पोर्टल

हमारे देश में नफरत की राजनीति और नफरती अभियान कोई आज की नहीं है सच पूछो तो नफरत का बीज सैकड़ों साल पहले ही बोया गया था जो आज एक दृढ़ वृक्ष (मज़बूत पेड़) हो गया है जिसे तुरंत उखाड़ फेंकना आसान नहीं। उसी नफरती अभियान की एक कड़ी इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर एक विशेष वर्ग को नीचा दिखाना है। जिसमें तथाकथित इतिहासकारों ने खुब उलट फेर कर मुस्लिम बादशाहों व शासकों को लूटेरा, अतिक्रमणकारी, हत्यारा, कट्टरपंथी ना जाने क्या क्या लिख डाला। और आज उसी ग़लत, असत्य और अधूरे इतिहास को पढ़ कर देश में नफरत तथा एक विशेष वर्ग के प्रति रोष देखने को मिल रहा है।
औरंगज़ेब अखंड भारत के एक ऐसे शासक रहे हैं जिन्होंने इस देश को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया है, लोगों को फालतू चीजों से निकाल कर समृद्ध जीवन यापन कराने का प्रयास किया, बग़ैर भेदभाव के सभी धर्मों की रक्षा की। परंतु तथाकथित इतिहासकारों ने उन्हें कट्टरपंथी और ज़ालिम बता दिया और आज दुर्भाग्यवश हमारे देश के प्रधानमंत्री पदभार संभालने वाला व्यक्ति भी वही बोली बोल रहा है।

अनेकों असत्य आरोप लगाए गए औरंगज़ेब ने क्या किया ???

  • औरंगजेब ने विकलांग लोगों के लिए धर्म या जातीयता की परवाह किए बिना, गरीब घरों और क्लीनिकों की स्थापना की, जहां उनका आवास और इलाज मुफ्त था।
  • औरंगजेब ने मंदिरों और मस्जिदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जमीन समर्पित की।
  • औरंगजेब ने सती प्रथा (विधवा को ज़िंदा जलाए जाने की प्रथा) को हतोत्साहित किया।
  • औरंगजेब ने बर्थडे पार्टी इसलिए रोक दी क्योंकि वह बहुत महंगी थी।
  • औरंगजेब ने सिक्के पर कल्मा लिखवाना बंद करा दिया ताकि समानता सभी वर्गों के लिए रहे।
  • औरंगजेब ने शराब पीना बंद करा दिया क्योंकि यह मानव जाति और समाज के लिए हानिकारक है।
  • औरंगजेब ने वेश्याओं पर प्रतिबंध लगा दिया ताकि महिलाओं को समाज में बेहतर स्थान व सम्मान मिल सके।
  • औरंगजेब ने कव्वाली पर प्रतिबंध लगा दिया ताकि नौजवानों का भविष्य नाच-गाने को छोड़कर अच्छे कामों में लगे जिससे देश की तरक्की हो।
  • औरंगजेब ने जुए को गंभीर अपराध बताया।
  • औरंगजेब ने होली और मुहर्रम के जुलूसों पर रोक लगा दी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *