ऐतिहासिक धार्मिक

सबसे पहले???

सवाल :- सबसे पहले जुम्मा किसने कायम किया..?
जवाब :- हजरत असअद बिन जुरारह ने कायम किया।
सवाल :- कयामत के दिन सबसे पहले लोगों के दरमियान किस चीज का फैसला होगा..?
जवाब :- खून का फैसला होगा।
सवाल :- सबसे पहले दुनिया की कौन सी नैमत उठाई जाएगी..?
जवाब :- शहद।
सवाल :- इस्लाम में सबसे पहले मुफ्ती कौन हुए..?
जवाब :- हजरत अबु बक्र सिद्दीक रजी अल्लाहु अन्हु।
सवाल :- सबसे पहले बीस रकात तरावीह बा जमात किसने राइज की..?
जवाब :- हजरत उमर फारूक आजम रजी अल्लाहु अन्हु।
सवाल :- इस्लाम में सबसे पहले राहे खुदा मे अपनी तलवार किसने निकाली..?
जवाब :- हजरत जुबैर बिन अव्वाम ने।
सवाल :- मक्का की सरजमीं पर बुलंद आवाज से कुरान पाक किसने पढ़ा..?
जवाब :- हजरत अब्दुल्लाह बिन मसऊद ने।
सवाल :- इस्लाम में सबसे पहले शायर कौन हुए..?
जवाब :- हजरत हस्सान बिन साबित।
सवाल :-. इस्लाम में सबसे पहले शहादत किसकी हुई..?
जवाब :- अम्मार बिन यासर की मां समिय्या की।
सवाल :- सबसे पहले गेहूं की खेती किसने की..?
जवाब :- हजरत आदम अलैहिस्सलाम नेे।
सवाल :- सबसे पहले सर के बाल किसने मुंडाया.?
जवाब :- हजरत आदम अलैहिस्सलाम ने मुंडाया,
और मुंडने वाले हजरत जिब्राईल अमीन थे।
सवाल :- सबसे पहले कलम से किसने लिखा..?
जवाब :- हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम नेे।
सवाल :- सबसे पहले चमड़े का जुता किसने बनाया..?
जवाब :- हजरत नुह अलैहिस्सलाम नेे।
सवाल :- सबसे पहले खतना किसने किया..?
जवाब :- हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने।
सवाल :- सर जमाने अरब में सबसे पहले कौन से नबी तशरीफ लाए..?
जवाब :- हजरत हुद अलैहिस्सलाम।
सवाल :- सबसे पहले आशुरा का रोजा किसने रखा.?
जवाब :- हजरत नुह अलैहिस्सलाम ने।
सवाल :- सबसे पहले खुदा की राह में किसने जिहाद किया..?
जवाब :- हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने।
सवाल :- सबसे पहले साबुन किसने ईजाद किया..?
जवाब :- हजरत सुलेमान अलैहिस्सलाम ने।
सवाल :- सबसे पहले कागज किसने तैयार किया..?
जवाब :- हजरत युसुफ अलैहिस्सलाम ने।
सवाल :- कयामत के दिन सबसे पहले शफाअत कौन करेंगे..?
जवाब :- मेरे आका सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम।
सवाल :- सबसे पहले किस नबी की उम्मत जन्नत मेंं दाखिल होगी..?
जवाब :- मेरे आका सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उम्मत।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *