नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि उसके ठीक एक महीने बाद 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों में के एक साथ रिजल्ट आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव संबंधी सभी जानकारियां सामने रखी।
सात चरणों में होगा पांचों राज्यों में चुनाव।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 10 फरवरी को पहला चरण, 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी को पांचवां चरण, 3 मार्च को छ्टे दौर का मतदान होगा जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव के एक साथ नतीजे आएंगे।
यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। सात राज्यों के लिए मतदान सबसे पहले 10 फरवरी को शुरू होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगा।
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को वोटिंग होगी। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक साथ 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में दो चऱणों में मतदान होगा, मणिपुर में 37 फरवरी और 3 मार्च को कराया जाएगा।
UP में 7 चरणों मे चुनाव होगा!
- प्रथम चरण-10 फरवरी
- द्वितीय चरण-14 फरवरी
- तृतीय चरण-20 फरवरी
- चतुर्थ चरण-23 फरवरी
- पांचवा चरण-27 फरवरी
- छठा चरण-3 मार्च
- सातवां चरण-7 मार्च
- 10 मार्च को होगी मतगणना !!!
यूपी चुनाव ज़िलेवार👇🏻
पहला चरणः 10 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे।
जिलेः शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज।
दूसरा चरणः 14 फरवरी 2022
दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।
जिलेः सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं।
तीसरा चरणः 20 फरवरी 2022
12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे।
जिलेः फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।
चौथा चरणः 23 फरवरी 2022
12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे।
जिलेः प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट।
पांचवां चरणः 27 फरवरी 2022
52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे।
जिलेः बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर।
छठा चरणः 03 मार्च 2022
सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगेे।
जिलेः महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया।
सातवां चरणः 07 मार्च 2022
7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे।
जिलेः गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर।
गोरखपुर मंडल में चुनाव की तारीख
- गोरखपुर- 3 मार्च
- देवरिया- 3 मार्च
- कुशीनगर-3 मार्च
- महराजगंज- 3 मार्च
बस्ती मंडल में चुनाव की तारीख
- बस्ती-3 मार्च
- संतकबीरनगर-3 मार्च
- सिद्धार्थनगर-3 मार्च