हरियाणा। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया था. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की है. आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था. गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें फॉरेंसिक टीम के साथ मौका-ए-वारदात में ले जाया जा रहा है, हमें लगता है कि जो ड्रग उन्हें जबरदस्ती पिलाया गया था, उससे ही उनकी मौत हुई है, उस पार्टी में दो और लड़कियां भी थीं, जिनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.
Related Articles
अवैध हथियार रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: 29 दिसंबर (एएनआई): दिल्ली पुलिस ने मोती नगर इलाके में दो लोगों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मोती नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ रोहित और सचिन सांगवान के रूप में हुई है। ये […]
2022 विधानसभा चुनावों का ऐलान, यहां देखें कब कहां होगा चुनाव
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी […]
मुसल्मानों को जुमा की नमाज़ से रोकना हरियाणा सरकार का नाजायज़ और अस्वीकार्य कृत्य: मौलाना सुलैमान अशरफ़ हामिदी
शहर इमाम ईदगाह, सम्भल ने की कड़ी निन्दा मौलाना सुलैमान अशरफ़ हामिदी ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि गुड़गांव में मुसलमानों की बड़ी आबादी है और इस व्यवसायिक शहर में मुसल्मान नौकर बड़ी संख्या में हैं सरकार की ओर से मस्जिद निर्माण की अनुमति न मिलने के कारण मुसल्मान खुली जगहों में नमाज़ […]
