लुधियाना में हिंदुओं का प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर रविवार को उस समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जंग का मैदान बन गया जब पंजाबी सिंगर जी खान वहां अपनी गलती की माफी मांगने पहुंचे थे। हैरानी की बात यह है कि प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को जंग का मैदान बनाने में खुद को हिंदू नेता बताने वाले भी शामिल थे। वह यहीं नहीं रुके बल्कि मंदिर प्रांगण में ही गाली-गलौज की और और ईंट-पत्थर चलाकर मंदिर की मर्यादा को भंग किया। मंदिर के मुख्य सेवादार एवं महंत नारायण दास पुरी ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धक्के दिया और दुर्व्यवहार किया। मंदिर के बाहर भी कुछ नेता भिड़ते नजर आए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ आला अधिकारी वहां पहुंचे। इतने में हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाबी गायक जी खान ने कुछ दिन पहले गणेश उत्सव के दौरान मंच से अश्लील गाना गया था। इसके बाद शिवसेना पंजाब ने संत समाज की अध्यक्षता में इसका विरोध किया और थाना डिविजन दो में गायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अदालत ने जी खान को जमानत भी दे दी है।
Related Articles
मुसल्मानों को जुमा की नमाज़ से रोकना हरियाणा सरकार का नाजायज़ और अस्वीकार्य कृत्य: मौलाना सुलैमान अशरफ़ हामिदी
शहर इमाम ईदगाह, सम्भल ने की कड़ी निन्दा मौलाना सुलैमान अशरफ़ हामिदी ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि गुड़गांव में मुसलमानों की बड़ी आबादी है और इस व्यवसायिक शहर में मुसल्मान नौकर बड़ी संख्या में हैं सरकार की ओर से मस्जिद निर्माण की अनुमति न मिलने के कारण मुसल्मान खुली जगहों में नमाज़ […]
हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया
⭕ हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया “यात्रा निकालने वालों ने स्थानीय प्रशासन को यात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी, इसीलिए हिंसा हुई” समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें
ताजपोशी के बाद एक्शन में पंजाब के नए सीएम चन्नी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नीकिसानों के बकाया बिल माफहड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में […]

