गुजरात

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

मुम्बई
उद्योगपति सायरस मिस्‍त्री की रविवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ। उनका वाहन तेज गति से जा रहा था, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई जिसकी वजह से हादसे की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि कोई महिला वाहन चला रही थी, और कार में चार लोग सवार थे। उनकी कार अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रही थी।

हादसे की विस्‍तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
अधिकारिक बयान के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *