गोरखपुर चुनावी हलचल

मोदी सरकार के पतन की राह तय करेगा किसान आंदोलन: डा. संदीप पांडेय

गोरखपुर। मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ संदीप पांडेय ने कहा कि किसान आंदोलन में देश को बदलने की ताकत है और हम सभी को इससे जुड़ना चाहिए। किसान आंदोलन ने संघर्ष और सेवा का एक माॅडल हमारे सामने रखा है। यदि मोदी सरकार ने हठ […]

गोरखपुर

इस्लाम के पहले मुअज़्ज़िन हज़रत बिलाल को शिद्दत व अकीदत से किया याद

उर्स-ए-मुक़द्दस गोरखपुर। दीन-ए-इस्लाम के पहले मुअज़्ज़िन (अज़ान देने वाले) सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना बिलाल हबशी रदियल्लाहु अन्हु के उर्स-ए-मुक़द्दस पर सोमवार को सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाजार, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर व मुस्लिम घरों में क़ुरआन ख़्वानी व फातिहा ख़्वानी हुई। हज़रत बिलाल को शिद्दत से याद कर अकीदत का नज़राना पेश किया गया। सब्जपोश हाउस मस्जिद […]

गोरखपुर

हाल ऎ गोरखपुर: बरसात के दिनों में ग्रामीणों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

गोरखपुर/बाँसगव: जैसा कि सुनने में बहुत ही अच्छा लगता है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है परंतु गांव की दुर्दशा देखकर ऎसा लगता है कि अब आत्मा का दम घुट रहा है ।हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री के गृह जनपद के विकासखंड बांसगांव के ग्राम सभा अम्मरपुर के गांव का ,जहां पर […]

गोरखपुर

हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ, हज़रत तमीम अंसारी व मुफ़्ती मुजीब अशरफ का मनाया उर्स

गोरखपुर। शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में रविवार को सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना अब्दुर्रहमान बिन औफ रदियल्लाहु अन्हु, सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना तमीम अल अंसारी रदियल्लाहु अन्हु व अशरफुल फुकहा हज़रत मुफ़्ती मो. मुजीब अशरफ क़ादरी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी के जरिए अकीदत का […]

गोरखपुर

ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क की ओर से गोरखपुर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सभागार में कानूनी सहायता एवं सामाजिक जागरूकता शिविर का आयोजन

गोरखपुर। ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क (एचआरएलएन) की ओर से आज गोरखपुर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सभागार में कानूनी सहायता एवं सामाजिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों ने भागीदारी की। शिविर में संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई और प्रस्तुत किए गए विभिन्न मुद्दों पर कानूनी सहायता दी गई। […]

गोरखपुर

ईद के खर्च में करें कटौती, गरीब बीमार के इलाज में करें खर्च: उलेमा-ए-किराम की अपील

गोरखपुर। कोरोना वॉयरस की दूसरी लहर ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है।तमाम मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा व उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कोरोना मरीजों का हाल गंभीर है। कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को कोई कंधा देने को […]

गोरखपुर मसाइल-ए-दीनीया

कोरोना टेस्ट करवाने से रोज़ा नहीं टूटेगा : मुफ्ती अज़हर

गोरखपुर। बुधवार को उलेमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्प लाइन नम्बरों पर दिनभर कॉल आती रही। लोगों ने नमाज़, रोजा, जकात, फित्रा व अन्य जदीद मजहबी सवाल पूछे। उलेमा-ए-किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया। सवाल: क्या कोरोना टेस्ट करवाने से रोजा टूट जाएगा? (नवेद आलम, खोखर टोला)जवाब: नहीं। कोरोना टेस्ट करवाने […]

गोरखपुर

नबी-ए-करीम पूरी दुनिया के लिए आइडियल: मुफ्ती मो. अख्तर

गोरखपुर। अहमदनगर चक्शा हुसैन में शनिवार देर रात जश्न-ए- ग़ौसुलवरा हुआ। जिसमें संतकबीरनगर के मुफ्ती मो. अख्तर हुसैन क़ादरी ने कहा कि पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए आइडियल हैं। पैगंबर-ए-आज़म दुनिया के लिए रहमत, नूर आला नूर हैं। कयामत के दिन आप ही सबसे पहले उम्मत की शफ़ाअत फरमायेंगे, बंदों […]

गोरखपुर

पैगंबर-ए-इस्लाम के गुस्ताख को जेल भेजा जाए: मौलाना अफरोज़

गोरखपुर। हुसैनी कमेटी की ओर से सहजनवां वार्ड नं. 14 में शनिवार देर रात तहफ़्फ़ुजे नामूसे रिसालत जलसा हुआ। खिताब करते हुए मौलाना अफरोज निज़ामी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उनको सज़ा देने के लिए कानून बनाया जाए। […]

गोरखपुर

गोरखपुर: 14 साल के अब्दुर्रज़्ज़ाक बने हाफ़िज़-ए-क़ुरआन

गोरखपुर। इस्लामनगर दिलपोखरा गोरखनाथ के रहने वाले 14 साल के अब्दुल रज़्ज़ाक ने पूरा क़ुरआन-ए-पाक याद कर लिया है। बरकाती मकतब पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ में तालीम हासिल कर रहे अब्दुल रज़्ज़ाक ने हाफ़िज़ रज़ी अहमद बरकाती की देखरेख में क़ुरआन-ए-पाक हिफ़्ज़ किया। इस खुशी के मौके पर रविवार को मकतब में मीलाद की महफिल हुई। […]