गोरखपुर। हुसैनी कमेटी की ओर से सहजनवां वार्ड नं. 14 में शनिवार देर रात तहफ़्फ़ुजे नामूसे रिसालत जलसा हुआ। खिताब करते हुए मौलाना अफरोज निज़ामी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उनको सज़ा देने के लिए कानून बनाया जाए। हिंदुस्तान सरकार से हमारी मांग है कि ऐसे लोगों को पकड़कर जेल में बंद किया जाए ताकि आइंदा किसी और की पैगंबर-ए-इस्लाम के ख़िलाफ अपशब्द कहने जुर्रत न हो। आगाज़ क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुआ। नात व मनकबत नौशाद, अनवर, शम्स तबरेज निज़ामी, हाफ़िज़ इसरार अहमद ने पेश की। संचालन शहजाद अहमद ने किया। जलसे में मौलाना अनवर अहमद, रमज़ान, मेराज, गोलू, शालू, इरफ़ान, झिनक, निज़ामुद्दीन, रिंकू, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन व शांति की दुआ मांगी गई।
Related Articles
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में, राष्ट्रीय कैडेट कोर में हुआ नामांकन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में, विश्व के सबसे बड़े वर्दी राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में विश्वविद्यालय के विद्यार्थीयों का नामांकन किया गया , जिसमें विद्यार्थियों के शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया । जिसमें छात्रों के लिए 1600 मीटर की दौड़, तथा छात्राओं के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता तथा एन.सी.सी. के अन्य […]
गोरखपुर: पैगंबर-ए-आज़म के गुस्ताख नरसिंहानंद के ख़िलाफ गोरखनाथ, तिवारीपुर, रामगढ़ताल थाने में दी गई तहरीर
गोरखपुर। इस्लाम धर्म व पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती के ख़िलाफ मुसलमानों में बहुत आक्रोश है। यति नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम समुदाय ने गोरखनाथ थाना में तहरीर दी। मुस्लिम समुदाय के लोग तिवारीपुर व रामगढ़ताल थाना में भी […]
बकरीद : दीनी मसलों के लिए ‘ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन नंबर’ जारी
गोरखपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार 10 जुलाई को है। कुर्बानी के जानवरों की खरीदो फरोख्त शुरु हो चुकी है। मुसलमानों की सहूलियत के लिए उलमा-ए-अहले सुन्नत ने शनिवार को ‘ईद-उल-अजहा हेल्प लाइन नंबर’ जारी किया। नंबर जारी करते हुए मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि कुर्बानी इबादत है इसे खुशदिली से अदा करें बिना किसी […]
