गोरखपुर। शहीद अब्दुल्लाह नगर रसूलपुर निवासी शाहजहां बेगम व मो. बारकल्लाह खान के नौ वर्षीय पुत्र मो. वारिस खान ने रविवार को अपना पहला रोजा रखा। वारिस स्टेपिंग स्टोन के कक्षा 1 के छात्र हैं। शिद्दत की धूप व प्यास को बर्दाशत करते हुए वारिस ने दिन भर अल्लाह की इबादत और नमाज़ में अपना वक्त गुजारा। परिवार व रिश्तेदारो के साथ शाम में अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोज़ा खोला। इस मौके पर उन्हें ढे़र सारे तोहफे और दुआएं मिली। वहीं हुमायूंपुर गोरखनाथ के रहने वाले सफीक अहमद व नज़मा खातून की 12 वर्षीय पुत्री नाज़िया खातून ने पहला रोजा रख कर अल्लाह का शुक्र अदा किया।
Related Articles
सऊदी अरब में तरावीह 10 रकअत करने से उलमा में नाराज़गी
गोरखपुर। मुफ्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-गोरखपुर), मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी (नायब क़ाज़ी), मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब में नाच-गाना सिनेमा, कैसीनो को इस तरह से अंज़ाम दिया जा रहा है कि इस्लामिक सल्तनत में सोचा ही नहीं जा सकता है। सऊदी अरब एक तथाकथित इस्लामिक सल्तनत बन […]
मुतवल्ली सम्मान समारोह की तैयारी हुई पूरी
सैय्यद मजहर अली शाह अवार्ड 12 अगस्त 2023 को सम्मानित किए जाएंगे शहर के मुतवल्ली।
मुतवल्ली सम्मान समारोह की तैयारी हुई पूरी
अमन शांति बरकरार रखने के लिए प्रशासन के साथ उलमा व बुद्धिजीवियों की बैठक
गोरखपुर। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ विपिन ताडा की अध्यक्षता में जिला शांति सद्भावना समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि सभी लोग जिले में अमन शांति बनाए रखें। किसी के बहकावे में न आएं। किसी अफवाह में न पड़ें। शहर हम सबका है हम सब […]
