गोरखपुर। शहीद अब्दुल्लाह नगर रसूलपुर निवासी शाहजहां बेगम व मो. बारकल्लाह खान के नौ वर्षीय पुत्र मो. वारिस खान ने रविवार को अपना पहला रोजा रखा। वारिस स्टेपिंग स्टोन के कक्षा 1 के छात्र हैं। शिद्दत की धूप व प्यास को बर्दाशत करते हुए वारिस ने दिन भर अल्लाह की इबादत और नमाज़ में अपना वक्त गुजारा। परिवार व रिश्तेदारो के साथ शाम में अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोज़ा खोला। इस मौके पर उन्हें ढे़र सारे तोहफे और दुआएं मिली। वहीं हुमायूंपुर गोरखनाथ के रहने वाले सफीक अहमद व नज़मा खातून की 12 वर्षीय पुत्री नाज़िया खातून ने पहला रोजा रख कर अल्लाह का शुक्र अदा किया।
Related Articles
आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन का नाम हैं ‘इमाम हुसैन’: मौलाना लाल मोहम्मद
गोरखपुर। नौज़वान कमेटी की ओर से बुधवार देर रात बड़गो में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए हज़रत सैयदना इमाम हुसैन की याद में जलसा हुआ। संचालन मौलाना मो. उस्मान बरकाती ने किया। नात-ए-पाक हाफ़िज़ रईसुद्दीन निज़ामी ने पेश की। मुख्य अतिथि मौलाना लाल मोहम्मद ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम की तारीख शहादतों से भरी पड़ी […]
बेनीगंज ईदगाह में मेराज-ए-मुस्तफा जलसा 12 को
गोरखपुर। मकतब अल बरकात व बेनीगंज ईदगाह रोड मस्जिद की ओर से ईदगाह बेनीगंज में 12 मार्च को रात 8:30 बजे से अजमते मेराज-ए-मुस्तफा जलसा होगा। यह जानकारी जलसा संयोजक कारी मो. शाबान बरकाती ने दी है। जलसे में मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर), कारी अफ़ज़ल बरकाती, कारी आबिद अली निज़ामी, मौलाना मो.जिब्राइल आदि उलेमा […]
गगहा फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
गगहा,गोरखपुर।गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार 55वर्षीय महिला हाजरा खातून निवासी मामखोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक चला रहा पति समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह दस बजे पति पत्नी बाईक से बडहलगंज बैंक जाने के लिए घर […]
