बाराबंकी

उबैद अंसारी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बाराबंकी, जिलाध्यक्ष बनाया गया

पत्रकारों की रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर – उबैद अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं अवध प्रदेश (उ. प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की सहमति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने शाहवपुर बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी, माया अवध पत्रिका और इंडिया खबर न्यूज वेब पोर्टल के बाराबंकी जिला संवाददाता – उबैद अंसारी को बाराबंकी उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष बनाया है और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे। बाराबंकी के विभिन्न ब्लाकों एवं तहसीलों में पत्रकार को जोड़ कर कमेटी को मजबूत कर अच्छी टीम बनायेंगे। उबैद अंसारी ने कहा कि चौथे स्तंभ की रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर है। उबैद अंसारी को बाराबंकी उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर गिरिराज सिंह, डाॅ. दयानंद भारती, सलमान अहमद एवं मोहम्मद एजाजुल हक़, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, रंजीत सम्राट (बिहार प्रदेश अध्यक्ष), असलम कुरैशी (प्रदेश अध्यक्ष, मराठवाडा), शेख सालेह (प्रदेश अध्यक्ष आन्ध्रा प्रदेश), मंजूर अहमद पख्तून (प्रदेश अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर), जलील टी. ए. (प्रदेश अध्यक्ष केरला), हेमंत शर्मा (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आसाम), साकिब अनवर (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश), सैय्यद जाकिर हुसैन (प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ), देवाशीष चटर्जी (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल), मजहर इकबाल (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़), सुरेन्द्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल), प्रमोद पासवान (प्रदेश अध्यक्ष झारखंड), मो. सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, के. एम. राज, हाशिम रिजवी, सनोबर खान, राजकुमार यादव, विजय मद्देशिया, पंकज झा, अवनीश त्रिपाठी, राजन राम त्रिपाठी, मोहन राव, नवेद आलम, राहुल त्रिपाठी, डाॅ. उमेश चन्द्रा, सलामुद्दीन कुरैशी, मो. अनवरुल हक़, आलोक सक्सेना, साहिबे आलम, फैजान कुरैशी, जितेन्द्र द्विवेदी, दानिश अंसारी, मो. शहीर, तौफीक अहमद, सुहैल अहमद, जावेद अंसारी आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *