गोरखपुर। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी गुरुवार 7 अक्टूबर की शाम इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ का चांद देखने की कोशिश करेगी। चांद नज़र आने या चांद की शहादत या तस्दीक मिलने पर तंजीम से ईद मिलादुन्नबी पर्व (पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस) की तारीख का ऐलान किया जायेगा। यह जानकारी नायब काजी मुफ़्ती मोहम्मद अज़हर शम्सी ने दी है। उन्होंने बताया कि अगर गुरुवार को चांद नज़र आ गया तो ईद मिलादुन्नबी का पर्व मंगलवार 19 अक्टूबर को मनाया जायेगा और अगर चांद नज़र नहीं आया तो ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
Related Articles
आत्मनिर्भर महिलाओं से जल शक्ति मंत्रालय करेगा वर्चुअल संवाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगा ग्राम पंचायत सरंक्षा में वर्चुअल संवाद, आज रिहर्सल हेरिटेज फाउंडेशन और पंचायती राज विभाग संयुक्त रूप से आयोजित करेगा कार्यक्रम गोरखपुर।भारत सरकार का जलशक्ति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड पिपराइच के ग्राम पंचायत सरंडा की आत्मनिर्भर महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेगा। सोमवार को इस संवाद का 11.30 […]
शिफा, कुलसुम, सना, खुशी, फिजा व नूर फातिमा ने जीता इनाम, आला हज़रत की याद में तकरीर व नात का हुआ मुकाबला
शिफा, कुलसुम, सना, खुशी, फिजा व नूर फातिमा ने जीता इनाम
गोरखपुर: एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में लगे दीनी नुमाइश में दिखी दीन-ए-इस्लाम की रौशन तारीख़
गोरखपुर। मियां साहब इस्लामियां इंटर कॉलेज बक्शीपुर में तीन दिवसीय सीरत-उन-नबी जलसा एवं दीनी तालीमी नुमाइश का आगाज़ सोमवार से हुआ। गुरुवार को दीनी नुमाइश देखने के लिए कॉलेज ने औरतों के लिए विशेष इंतजाम किया है। बताते चलें कि दीनी नुमाइश इस्लामी तारीख़ जानने का एक अहम जरिया है। दीनी नुमाइश में दीन-ए-इस्लाम का […]

