गोरखपुर। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी गुरुवार 7 अक्टूबर की शाम इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ का चांद देखने की कोशिश करेगी। चांद नज़र आने या चांद की शहादत या तस्दीक मिलने पर तंजीम से ईद मिलादुन्नबी पर्व (पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस) की तारीख का ऐलान किया जायेगा। यह जानकारी नायब काजी मुफ़्ती मोहम्मद अज़हर शम्सी ने दी है। उन्होंने बताया कि अगर गुरुवार को चांद नज़र आ गया तो ईद मिलादुन्नबी का पर्व मंगलवार 19 अक्टूबर को मनाया जायेगा और अगर चांद नज़र नहीं आया तो ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
Related Articles
अपने दूसरे कार्यक्रम में सीएम योगी प्राणी उद्यान के जरिए देंगे कई तोहफे: विपिन सिंह
प्राणी उद्यान के साप्ताहिक स्थापना दिवस समारोह का समापन गोरखपुर।ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह ने प्राणी उद्यान के पहले स्थापना दिवस की गोरक्षनगरी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यकीन दिलाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में प्राणी उद्यान को कई तोहफे देंगे। उन्होंने कहा कि प्राणी उद्यान का निर्माण 2009 […]
बिना अनापत्ति कम्बाइन हार्वेस्टर संचालन प्रतिबंधित(ग्रामीण)
डीएम विजय किरण आनंद ने एक सप्ताह में अनुमति लेने के दिए निर्देश गोरखपुर।धान की कटाई के पश्चात फसल अवशेष जलाए से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बिना फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र के कम्बाइन संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। बिना फसल अवशेष प्रबंधन के चलती मिली कम्बाइन […]
फिराक जयंती पर 28 को बनवारपार में जुटेंगी कई बड़ी हस्तियां: डा. छोटे लाल यादव
वरिष्ठ कवि आचार्य रामअधार व्याकुल एवं दास्तान -ए- फिराक के लेखक मुर्तजा हुसैन रहमानी कवि सम्मेलन में होंगे सम्मानित गोरखपुर। उर्दू के प्रख्यात शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की 28 अगस्त को उनके गांव बनवारपार में उनकी जयंती मनाई जायेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कवि सम्मेलन और मुशायरा का भी […]

