गोरखपुर: 24 जनवरी// बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरिया से आगे रामजानकी मार्ग पर नेक्सस पब्लिक स्कूल स्थिति के ठीक सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर कार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाइक सवार गोला के तरफ जा रहे थे कि अचानक कुत्ता का बच्चा सडक़ पर आ जाने के कारण बाइक सवार अपने साइड को बदल कर दूसरे तरफ चला गया। उसी दौरान तेज रफ्तार से पिछे से आ रही कार बाइक सवार को देख अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा पलटी, कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक गोला क्षेत्र के नरहन निवासी राजाराम (30) आजमगढ़ के लिए निकले थे। गाडी मालिक अभिषेक गोरखपुर निवासी हैं। फिलहाल कार सवार को कोई गम्भीर चोट नही आई है।
Related Articles
गोरखपुर: मकतब इस्लामी तालीमात का पुरस्कार वितरण व जलसा 30 को
गोरखपुर। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत द्वारा संचालित मकतब इस्लामी तालीमात का तीसरा सालाना जलसा मंगलवार 30 मार्च को रसूलपुर जामा मस्जिद के निकट होगा। यह जानकारी मो. शाकिब खान ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में मकतब के बच्चे तिलावत, अज़ान, नात, तकरीर, सवाल-जवाब व दुआ आदि की प्रस्तुति देंगे। बेहतरीन परिणाम लाने वाले […]
औरतों पर जुमा की नमाज फर्ज नहीं है: उलमा किराम
गोरखपुर। तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्प लाइन नंबर पर गुरुवार को रोजा, नमाज, जकात, सदका-ए-फित्र व ईद की नमाज आदि के बारे में सवाल आते रहे। उलमा किराम ने शरीअत की रोशनी में जवाब दिया। समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें
मुसहर बस्ती में ठिठुरते पांवों को मिले चप्पल तो खिले चेहरे
श्रम विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन की संयुक्त पहल महिलाओं को मच्छर मारने वाली अगरबत्ती एवं बच्चों में चाकलेट एवं बिस्कुट भी वितरित स्वच्छता का पाठ पढ़ा बच्चों को लम्बे बाल भी कटवाएं गए, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक गोरखपुर। खोराबार विकास खण्ड के जंगल रामगढ़ चवरी मुसहर बस्ती में बच्चों और महिलाओं के […]
