गोरखपुर

डायल-112(यूपी) ने बढाया पुलिस का मान

26 जनवरी को गोरखपुर जिले के 15 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित

गोरखपुर: 24 जनवरी// पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगों को समय से मिली मदद लॉक डाउन में प्रदेश के लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की. 112-यूपी ने हर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढाने का काम किया है । गोरखपुर जिले में विभाग का मान बढाने वाले 15 (पन्द्रह) 112-यूपी कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा । पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112, श्री असीम अरुण की ओर से सम्मानित किया जा रहा है ।

जनपद गोरखपुर से सम्मानित किये जाने वाले कर्मियों के नाम निम्नवत है।
1-मुख्य आरक्षी कामेश्वर चौधरी
2-मुख्य आरक्षी उमाशंकर सिंह
3-मुख्य आरक्षी गोवर्धन यादव
4-मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र यादव
5-मुख्य आरक्षी सुनील कुमार
6-आरक्षी प्रवीण कुमार राय
7-मुख्य आरक्षी (पीएसी) भागवत यादव
8-हो0गा0 वंशीधर यादव
9-हो0गा0 विद्यासागर मिश्रा
10-आरक्षी सुबेदार कुशवाहा
11-आरक्षी मनोज चौधरी
12-आरक्षी राजाराम
13-हो0गा0 रमेशचन्द्र
14-हो0गा0 जयप्रकाश निषाद
15-हो0गा0 सुरेश यादव

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *