गोरखपुर। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत द्वारा संचालित मकतब इस्लामी तालीमात का तीसरा सालाना जलसा मंगलवार 30 मार्च को रसूलपुर जामा मस्जिद के निकट होगा। यह जानकारी मो. शाकिब खान ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में मकतब के बच्चे तिलावत, अज़ान, नात, तकरीर, सवाल-जवाब व दुआ आदि की प्रस्तुति देंगे। बेहतरीन परिणाम लाने वाले मकतब के होनहार बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा। रात 9 बजे से जलसा-ए-आम होगा। जिसमें अलजामियतुल अशरफिया मुबारकपुर यूनिवर्सिटी के मुफ्ती मो. निज़ामुद्दीन रज़वी व मौलाना मो. सदरुलवरा कादरी खिताब कर अवाम के सवाल का जवाब देंगे। तिलावत तामीर अहमद अज़ीज़ी करेंगे। नात हाफ़िज़ मो. असलम व आदिल अत्तारी पेश करेंगे। सदारत सगीर अहमद कादरी करेंगे। संचालन मौलाना जमील अख्तर मिस्बाही का होगा।
Related Articles
इमाम हुसैन की याद में बांटे गयें फल
इमाम हुसैन की याद में बांटे गयें फल
हज़रत अली का जन्मदिवस व इमाम तिर्मिज़ी का उर्स-ए-पाक मनाया गया
गोरखपुर। शुक्रवार को हज़रत सैयदना अली रज़ियल्लाहु अन्हु का जन्मदिवस व हज़रत इमाम अबू ईसा मोहम्मद बिन ईसा तिर्मिज़ी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ शहर की मस्जिदों में मनाया गया। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी की गई। जुमा की तकरीर में उलेमा-ए-किराम ने हज़रत सैयदना अली व इमाम तिर्मिज़ी की […]
इस्लाम में ख़्वातीन की बुलंदो बाला अज़मत व इज़्ज़त: मुफ़्तिया फिरदौस
ख़्वातीन पर्दा करें और सादगी से गुजारें ज़िदंगी गोरखनाथ में जलसा-ए-ख़्वातीन गोरखपुर। दीन-ए-इस्लाम ने औरत को समाज में एक बेहतरीन मुक़ाम अता करके उसकी इज़्ज़त में इज़ाफ़ा किया है। दीन-ए-इस्लाम में ख़्वातीन की बुलंदो बाला अज़मत है। शनिवार को जिला गया, बिहार की मुफ़्तिया फिरदौस जबीं अमजदी ने अराकीने अंजुमने ख़्वातीने इस्लाम कमेटी की ओर […]
