गोरखपुर। पटखौली सहजनवां बाजार में जश्न-ए-मौला अली कांफ्रेंस हुई। फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग गोरखनाथ के इमाम मौलाना अनवर अहमद तनवीरी ने हज़रत सैयदना अली रज़ियल्लाहु अन्हु की शान बयान की। कहा कि पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि मैं इल्म का शहर हूं और अली उस शहर का दरवाजा हैं। एक और जगह पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि जिसका मैं मौला उसके अली मौला। उन्होंने बच्चों के इल्म-ए-दिन हासिल करने पर जोर दिया। घरों में दिनी माहौल पैदा करने की अपील की। कांफ्रेंस का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। शहजाद अहमद व नौशाद अहमद ने नात-ए-पाक पेश की। अल्लामा हबीबुर्रहमान रज़वी ने भी तकरीर की और तीस से ज्यादा लोगों को अपने सिलसिले में मुरीद किया। अंत में सलातो सलाम के बाद मुल्क के लिए अमनो शांति की दुआ की गई। हाफिज आफताब, सेराज सहित तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे
Related Articles
महिला दिवस: स्वच्छता ग्रहियों को जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय का वर्चुअल संवाद ग्राम पंचायत सरंडा की स्वच्छाग्रही सविता शाह से मंत्रालय की सचिव ने किया संवाद गोरखपुर। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड पिपराइच के ग्राम पंचायत सरंडा की आत्मनिर्भर महिलाओं से मंगलवार को मंत्रालय की सचिव जेबी महाजन एवं शिक्षा […]
हज़रत इमाम मुस्लिम बिन हज्जाज को शिद्दत से किया याद
गोरखपुर। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर व सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाजार में हदीस की अज़ीम व मशहूर किताब “सहीह मुस्लिम” तैयार करने वाले हज़रत सैयदना इमाम मुस्लिम बिन हज्जाज रज़ियल्लाहु अन्हु का उर्स-ए-पाक मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी की गई। हाफ़िज महमूद रज़ा कादरी ने कहा कि […]
नबी-ए-पाक से मोहब्बत करना ईमान का हिस्सा है: मुफ़्ती शमीम
बसंतपुर व सहजनवां में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व के बाद शहर में जलसों का दौर जारी है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलसे हो रहे हैं। यह सिलसिला इसी तरह पूरे माह तक बदस्तूर जारी रहेगा। इसी क्रम में बसंतपुर व सहजनवां में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी हुआ। मुख्य वक्ता शाही मस्जिद बसंतपुर सराय के […]
