बाराबंकी

संगठन के साथ संगठित होकर कार्य करेंगे: सूरज सोनी

इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate]

बेलहरा!बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)भारतीय किसान यूनियन (भानू)ने शनिवार को मंडल कार्यालय बड़ेल (बाराबंकी) पर बैठक कर संगठन का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने की। तेज़तर्रार व कर्मठ तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह की अगुवाई में ब्लॉक फ़तेहपुर के नगर पंचायत बेलहरा में पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सूरज सोनी को बेलहरा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया वही सुनील सोनी को तहसील उपाध्यक्ष, अजय सोनी महामंत्री, अंकित पाठक नगर महासचिव, समर बहादुर सिंह युवा नगर अध्यक्ष,उपेंद्र सिंह नगर उपाध्यक्ष, बबलू मौर्य नगर उपाध्यक्ष, संदीप रस्तोगी को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत सूरज सोनी ने इस मौके पर कहा कि संगठन के साथ संगठित होकर कार्य करेंगे और गरीब मज़दूर किसान भाइयों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *