गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से मियां साहब इमामबाड़ा पूरब फाटक मियां बाज़ार में 2 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अंतिम चरण की हज ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी तहरीक के हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद आजम अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में सफ़रे हज के ज़रूरी सामान की तैयारी, एहराम के अहकाम और प्रैक्टिकल तरीका, हज और उमराह की फजीलत, उमराह का तरीका, तवाफ का प्रैक्टिकल तरीका, सफा व मरवा की सई का तरीका, हलक और तकसीर के मसाइल, हज के पांच दिन, अरफा, मुजदलफा, मिना के वुकूफ, मदीना मुनव्वरा की बाअदब हाजिरी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। थ्रीडी एनिमेटेड वीडियो, एलईडी व अन्य तरीके से सिर्फ एक दिन में हज का पूरा तरीका सिखा दिया जाएगा। इस्लामी बहनों के लिए पर्दे का इंतजाम रहेगा। हज यात्रियों के लिए नाश्ता व खाने का इंतजाम रहेगा। हज पर लिखी किताब ‘रफीकुल हरमैन’ तोहफे में दी जाएगी। इसके साथ हज पर ले जाए जाने वाले सामानों की लिस्ट भी दी जाएगी।
Related Articles
मकतब के छात्रों ने हज़रत उमर व इमाम हुसैन की याद में किया पौधारोपण
मकतब के छात्रों ने हज़रत उमर व इमाम हुसैन की याद में किया पौधारोपण
गोला बाज़ार: नाले की सफाई के दौरान मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, चापाकल का मिस्त्री था युवक
गोला बाज़ार/ गोरखपुर: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 29 Dec// गोला कस्बा के चंद चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के पास नाले में मंगलवार को सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान कस्बा के वार्ड संख्या एक के सम्मत स्थान निवासी मुन्ना के 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई। मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामदेव […]
सोने और चांदी की ताजिया इमामे हुसैन की शहादत की याद दिलाता है: सैय्यद इरशाद अहमद
मोहर्रम के 10 दिनों में आम लोगों की जियारत के लिए रखी जाती है सोने और चांदी की ताजिया: मंजूर आलम गोरखपुर l इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख शाह मियां साहब के निर्देश पर इमामबाड़ा मुतव्वलियान कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद और इमामबाड़ा स्टेट के […]
