गोरखपुर। ईद-उल-फित्र की नमाज़ के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां तेज हैं। साफ-सफाई व रंग रोगन जारी है। ईदगाह मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अज़हा की ख़ुशी मनाने के लिए है। यहीं पर दो रकात नमाज़ अदा कर बंदे अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। ईदगाहें के अलावा शहर में मौजूद कई दर्जन मस्जिदों मे भी ईद-उल-फित्र की नमाज़ की तैयारियां तेज हैं। कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने बताया कि ईदगाह का अर्थ होता है ख़ुशी की जगह या ख़ुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदे दो रकात नमाज़ पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। जब बंदा 29 दिन या 30 दिन का रोज़ा पूरा कर लेता है तो अल्लाह तआला उसे ख़ुशी मनाने का हुक्म देता है।
Related Articles
गोरखपुर: चेहल्लुम के मौके पर विभिन्न इमामबाड़े से निकलेगा जुलूस
हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में चेहल्लुम के मौके पर विभिन्न इमामबाड़े से जुलूस निकलेगा जो अमन और शांति का पैगाम देता चला आ रहा है-सैयद इरशाद अहमद गोरखपुर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में चेहल्लुम का जुलूस बड़े अदबो एहतराम के साथ विभिन्न इमामबाड़े से […]
गोरखपुर: छुट्टा पशु से टकरा कर बाईक सवार की मौत
गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड स्थित चिलवां गेट के पास गोरखपुर से आर रहा बाईक सवार सड़क पर बैठे छुट्टा बछड़े से टकरा गया। जिसके चलते उसके सर में काफी चोट लगी और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोला क्षेत्र के शिवपुर निवासी रामदिन उम्र 36 वर्ष पुत्र रामबृक्ष अपनी हीरो […]
मोहब्बत की जबान है उर्दू : चौधरी कैफुलवरा
गोरखपुर। साहित्य प्रेमी व समाजसेवी मो. हामिद अली की याद में तीन दिवसीय जश्न-ए-उर्दू कार्यक्रम का आगाज शनिवार को घासीकटरा स्थित मो. हामिद अली हाल में डॉ. सलाम संदेलवी की पुस्तक ‘तारीखे अदबियाते गोरखपुर’ के दूसरे अंक के विमोचन के साथ हुआ।साजिद अली मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप्र उर्दू […]
