गोरखपुर। नार्मल स्थित दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद का ऐलान किया जाएगा। यह जानकारी मुफ्ती मुनव्वर रज़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से ईद-उल-फित्र के चांद की तस्दीक के लिए उलमा-ए-किराम की कमेटी गठित है। रविवार 1 मई को कमेटी के सदस्य मग़रिब के समय दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद पर मौजूद रहेंगे। चांद देखने का मुकम्मल इंतजाम रहेगा। अवाम से गुजारिश है कि जो हजरात चांद देखें वह दरगाह पर संपर्क करें।
Related Articles
जामा मस्जिद रसूलपुर में जलसा 11 मार्च को
गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से जामा मस्जिद रसूलपुर में 11 मार्च को रात 10 बजे से जलसा होगा। जिसमें उलेमा-ए-किराम मेराज शरीफ की फ़ज़ीलत बयान करेंगे। नमाज़-ए-तस्बीह रात 1 बजे अदा की जाएगी। रोजा रखने वाले लोगों के लिए सहरी का भी इंतजाम रहेगा। यह जानकारी तहरीक के फरहान अत्तारी व वसीउल्लाह […]
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बांसगांव, श्री राहुल भाटी के मार्गदर्शन में कार्यवाहक प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश कुमार तिवारी चौकी प्रभारी हरनही मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 57/2022 धारा 376,341,342,504 भा0द0वि0 व ¾ […]
पीएम के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार, सुविधा और विकास की सौगात
गोरखपुर से लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन से रवाना किए और गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किए इस दौरान राजपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
