गोरखपुर: 12 फरवरी| बड़हलगंज क्षेत्र के बैरियाखांस गांव निवासी एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी है। प्राप्त सूचना के अनुसार राम सिंह पुत्र जय श्री 55 वर्ष किसी कार्य से गोला गये थे। वापस आते समय बड़हलगंज के खडेसरी के टेडिया बंधा के समीप पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही ट्रक के चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया है। वही आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
Related Articles
गोरखपुर: मकतब इस्लामी तालीमात का पुरस्कार वितरण व जलसा 30 को
गोरखपुर। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत द्वारा संचालित मकतब इस्लामी तालीमात का तीसरा सालाना जलसा मंगलवार 30 मार्च को रसूलपुर जामा मस्जिद के निकट होगा। यह जानकारी मो. शाकिब खान ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में मकतब के बच्चे तिलावत, अज़ान, नात, तकरीर, सवाल-जवाब व दुआ आदि की प्रस्तुति देंगे। बेहतरीन परिणाम लाने वाले […]
हसन और हुसैन जन्नती जवानों के सरदार हैं
इमाम हसन व इमाम हुसैन से मुहब्बत करना जरूरी: मुफ्ती-ए-शहर गोरखपुर। माहे मुहर्रम की पहली तारीख़ से शहर की विभिन्न मस्जिदों में जारी महफिल ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ के तहत गुरुवार को कर्बला का वाकया बयान हुआ। जिसे सुनकर लोग गमगीन हो गए। मस्जिद फैजाने इश्के रसूल अब्दुल्लाह नगर में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि […]
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय को दी गई विदाई
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय का स्थानान्तरण बलिया जिले के लिए हो गया है। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के रूप में 5 जुलाई 2019 को पदभार ग्रहण किया था। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। नये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य बनाए गए हैं।
