मीरा रोड: 7 फरवरी/ (साजिद महमूद शेख) जमात-ए-इस्लामी मीरा रोड, ने युथ विंग मीरा रोड ,के साथ मिलकर रक्त समूह परिक्षण शिविर का आयोजन किया । शिविर के उद्देश्य के बारे मे बताते हुए जमात-ऐ-इस्लामी मीरा रोड के अध्यक्ष अताऊल हक ने कहा कि बहुत से लोग अपने रक्त समूह को नहीं जानते हैं और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है या वे स्वयं रक्तदान करना चाहते हैं,तो समस्या होती है। आपके रक्त के प्रकार को जानने की जरूरत है, इस जरूरत को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमने मीरा रोड मे एक रक्तदाता फोरम को स्थापित किया है ,ओर इसके माध्यम से समय पर रक्त की आपूर्ति के लिए समाज की एक बडी जरूरत को पुरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Articles
लोकतंत्र में नागरिकों को अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है गुलाम आरिफ खान
मीरा रोड (२६ जनवरी) सद्ध भावना मंच मीरा रोड के तहत लोकतंत्र में नागरिकों की भुमिका शीर्षक कार्यक्रम अपनें विचार व्यक्त करते हुए गुलाम आरिफ खान ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है आज हम सोशल मीडिया के गुलाम बन गए हैं और कारपोरेट जगत धीरे धीरे हम पर […]
मूसलाधार बारिश और सैलाब से पीड़ित जनता को फौरी राहत देने के लिए जमाअते इस्लामी हिन्द महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से मुतालबा
मुंबई: जमाअते इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष रिजवानुर्रहमान खान ने मुख्यमंत्री महाराष्ट्रा को एक पत्र लिख कर मूसलाधार बारिश और सैलाब से किसानों की फसल की बर्बादी और बड़े पैमाने पर देहातों, शहरों और अतराफ़ में होने वाली तबाही के कारण आम जनता को होने वाली तकलीफों की ओर तवज्जो दिलाई है।पत्र में लिखा गया […]
नागपुर के पास ट्रेन हादसा: शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे
महाराष्ट्र। नागपुर जिले में कलमना स्टेशन के निकट शनिवार को 18029 सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द […]

