गोरखपुर। मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज बिलंदपुर खट्टा सूरजकुंड में बीसवीं स्वर्गीय उग्रसेन सिंह श्रीनेत राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने स्वर्गीय उग्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैना देवी इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रहा खेल के अंतिम मिनट तक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 42 के मुकाबले 16 के अंतर से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान संस्थान की प्रबंधक मंजू सिंह संरक्षक अभिषेक सिंह श्रीनेत महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी विद्यालय से जुड़े शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Related Articles
दावते इस्लामी इंडिया के प्रतिनिधियों ने शहर के उलेमा-ए-किराम से की मुलाक़ात
गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के उलेमा-ए-किराम से मुलाकात की। दर्जनों दीनी किताबें उलेमा-ए-किराम को तोहफे में पेश की। पटना बिहार से आये तहरीक के जिम्मेदार मौलाना सद्दाम हुसैन इमादी अत्तारी, मदरसा जामितुल मदीना तकिया कवलदह के प्रधानाचार्य मौलाना जफ़र मदनी अत्तारी, गोरखपुर जोन के निगरान फरहान अत्तारी आदि ने […]
माह-ए-रमज़ान: रोज़ा रखकर पढ़ी नमाज़ मांगी दुआ
पहला रोज़ा गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान में सहरी व इफ्तार का एक अपना ही मज़ा है। ज़िक्र, शुक्र, सब्र, नेमत, रहमत, क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत, नमाज़ का वसूल, रोज़े की रूहानियत लेकर एक बार फिर माह-ए-रमज़ान हमारे सामने है। रविवार की सुबह लोगों ने मिलकर सहरी खाई। तहज्जुद की नमाज़ अदा करने के बाद फज्र की नमाज़ […]
क़ुरआन-ए-पाक की शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं : मौलाना अनवर
गोरखपुर। पटखोली सहजनवां बाजार में हज़रत इब्राहिम शाह कादरी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक मनाया गया। महफिल हुई। फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग के इमाम मौलाना अनवर अहमद तनवीरी ने कहा कि क़ुरआन-ए-पाक की शान में गुस्ताख़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क़ुरआन-ए-पाक अल्लाह की किताब है। इसमें कोई तब्दीली नहीं हो सकती। महफिल का आगाज़ कुरआन-ए-पाक […]
