गोरखपुर। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत द्वारा संचालित मकतब इस्लामी तालीमात का तीसरा सालाना जलसा मंगलवार 30 मार्च को रसूलपुर जामा मस्जिद के निकट होगा। यह जानकारी मो. शाकिब खान ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में मकतब के बच्चे तिलावत, अज़ान, नात, तकरीर, सवाल-जवाब व दुआ आदि की प्रस्तुति देंगे। बेहतरीन परिणाम लाने वाले मकतब के होनहार बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा। रात 9 बजे से जलसा-ए-आम होगा। जिसमें अलजामियतुल अशरफिया मुबारकपुर यूनिवर्सिटी के मुफ्ती मो. निज़ामुद्दीन रज़वी व मौलाना मो. सदरुलवरा कादरी खिताब कर अवाम के सवाल का जवाब देंगे। तिलावत तामीर अहमद अज़ीज़ी करेंगे। नात हाफ़िज़ मो. असलम व आदिल अत्तारी पेश करेंगे। सदारत सगीर अहमद कादरी करेंगे। संचालन मौलाना जमील अख्तर मिस्बाही का होगा।
Related Articles
गोरखपुर में मौजूद है पैग़ंबरे इस्लाम के मूए मुबारक व कदम मुबारक के निशान
गोरखपुर में मौजूद है पैग़ंबरे इस्लाम के मूए मुबारक व कदम मुबारक के निशान
इस्लाम धर्म ने लोगों को मुहब्बत का पैग़ाम दिया है: सैयद सगीर अशरफ
शहीद अब्दुल्लाह नगर में जलसा-ए-गौसुलवरा व लंगर-ए-आम गोरखपुर। शहीद अब्दुल्लाह नगर गोरखनाथ में जलसा-ए-गौसुलवरा व लंगर का आयोजन हुआ। उलमा किराम ने पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व गौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमा की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। संयोजक हाफ़िज़ मो. बारकल्लाह खान अशरफी ने अमन, भाईचारगी व एकता की […]
ईद मिलादुन्नबी: रंगबिरंगी लाइट से सजने लगी मस्जिदें, इस्लामी झंडों की खूब हो रही बिक्री
ईद मिलादुन्नबी: रंगबिरंगी लाइट से सजने लगी मस्जिदें, इस्लामी झंडों की खूब हो रही बिक्री

