गोरखपुर। शबे बराअत के मौके पर मुसलमानों ने पूरी रात जिक्रे इलाही, इबादत, तिलावत, दुआ, जियारत व पूर्वजों को याद करने में गुज़ारी। गुनाहों से निज़ात की रात में मुसलमानों ने रो-रो कर अल्लाह से अपने व अपने पुरखों के गुनाहों की माफी मांगी। मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान में लोगों का तांता लगा रहा। घरों में लज़ीज़ पकवानों व हलुवा पर फातिहा पढ़ी गई। गरीबों, बेसहारा व यतीमों को खाना खिलाया गया। पुरुषों ने मस्जिदों में तो वहीं महिलाओं ने घरों में इबादत कर खुशहाली की दुआ मांगी। अलसुबह लोगों ने सहरी खा कर अगले दिन का रोजा रखा। रविवार सूरज डूबने के बाद चला यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक चलता रहा। कसरत से दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया।
Related Articles
शमां और नाहिदा ने उर्दू निबंध प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में उर्दू डे पर निबंध प्रतियोगिता व प्रोग्राम का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ने व बड़गो की रहने वाली शमां सिद्दीक़ी (बीए तृतीय वर्ष) व नाहिदा खातून (एमए द्वितीय वर्ष) ने पुरस्कार जीता।निबंध प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को […]
पांचवीं मुहर्रम: शान से निकला इमामबाड़ा इस्टेट का शाही जुलूस
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा इस्टेट से पांचवीं मुहर्रम का शाही जुलूस अपनी रवायत के मुताबिक पूरी शानो शौकत के साथ गुरुवार को निकाला गया। लोग इस जुलूस को देखने के लिए बेताब नजर आए। छतों व रास्तों पर मजमा दिखा। सफेद लिबास, खाकी वर्दी, घुड़सवार […]
गोला बाजार: अनियंत्रित कार की ठोकर से पड़ौली चौराहे पर एक व्यक्ति की हुई मौत
आधा दर्जन लोग हुए घायल, रिक्सा और बाईक को भी मारी ठोकर गोला बाजार,गोरखपुर 20 सितंबर गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड़ स्थिति के बी राय एकेडमी पड़ौली चौराहा के सामने अनियंत्रित कार ने एक अधेड़ ब्यक्ति को रौद दिया जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। अगल बगल खड़ी इरिक्सा व बाईक को ठोकर […]

