सरदारदार पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व जेबी महाजन डिग्री कालेज व जेबी महाजन महिला पीजी कालेज के प्रबधंक ईश्वरचंद जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण किया। पूर्व प्रमुख ईश्वरचंद जायसवाल और उनके बड़े पुत्र विशाल जायसवाल ने बताया कि 500 पैकेट राशन 500 पैकेट भुजा और 5000 पैकेट पानी बाढ़ के पानी से घिरे बसुही, गोडसैरा, ऊपधौलिया समेत अन्य गांवों मे बाढ़ पीडितो को दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अगर सबसे ज्यादा परेशानी है तो वह शौचालय और पीने के पानी के लिए क्योंकि बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल चुका है शुद्ध पेयजल बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है मेरा उद्देश्य है कि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक संख्या में शुद्ध पेयजल और राशन खाद्यान्न प्रतिदिन उपलब्ध कराता रहूंगा। इस अवसर पर रवि निषाद, देवेंद्र सिंह लक्की, राजकुमार जायसवाल, मनीष जायसवाल, राकेश यादव, संपत पहलवान, उपेंद्र निषाद, उपेंद्र यादव, उदय यादव, जितेंद्र पासवान, बाबूराम, ओम प्रकाश पासवान आशीष विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
गोरखपुर: बच्चों के हाफ़िज़-ए-क़ुरआन बनने की खुशी में जलसा
गोरखपुर। मो. इस्माईल व मो. सेराज अहमद के हाफ़िज़-ए-क़ुरआन बनने की खुशी में बदरे मिल्लत नौज़वान कमेटी की ओर से मोहल्ला हुसैनाबाद गोरखनाथ में जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से जलसा शुरू हुआ। नात व मनकबत पेश की गई। मौलाना सैयद सेराज अहमद ने ‘इल्म और उसकी फजीलत’ विषय पर बोलते हुए कहा कि इल्म […]
7 चोरी की मोटरसाइकिल व 12 मोबाइल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
गोरखपुर।राजघाट पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल व मोबाइल चोर को सात अदद मोटरसाइकिल व बारह अदद चोरी की मोबाइल के साथ साहेब उर्फ कप्पा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इसरार उम्र करीब 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 39 रायगंज उत्तरी थाना राजघाट जिला गोरखपुर को बर्फ खाना बैकुंठधाम घाट मोड से गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय […]
दस दिनों बाद भी लापता फैसल जिया नामक युवक का पता नहीं चला
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बड़े काजीपुर निवासी फैसल जिया नामक युवक लापता होने के दस दिनों बाद भी घर वापस नहीं आ सका है। इसे लेकर युवक के परिजन चिंतित व परेशान हैं। परिजन हर जगह तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया के जरिए […]
