गोरखपुर। शबे बराअत के मौके पर मुसलमानों ने पूरी रात जिक्रे इलाही, इबादत, तिलावत, दुआ, जियारत व पूर्वजों को याद करने में गुज़ारी। गुनाहों से निज़ात की रात में मुसलमानों ने रो-रो कर अल्लाह से अपने व अपने पुरखों के गुनाहों की माफी मांगी। मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान में लोगों का तांता लगा रहा। घरों में लज़ीज़ पकवानों व हलुवा पर फातिहा पढ़ी गई। गरीबों, बेसहारा व यतीमों को खाना खिलाया गया। पुरुषों ने मस्जिदों में तो वहीं महिलाओं ने घरों में इबादत कर खुशहाली की दुआ मांगी। अलसुबह लोगों ने सहरी खा कर अगले दिन का रोजा रखा। रविवार सूरज डूबने के बाद चला यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक चलता रहा। कसरत से दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया।
Related Articles
मां की गोद बच्चे का पहला मदरसा व स्कूल : सैयद गुलज़ार इस्माईल
छोटे काजीपुर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी गोरखपुर। एक पढ़ी लिखी मां की गोद से पढ़ी लिखी औलाद समाज को मिल सकती है। मां की गोद बच्चे के लिए सबसे पहला मदरसा व स्कूल है, इसलिए उसका पढ़ा लिखा होना बेहद जरूरी है। किसी दानिश्मंद का कौल है कि एक औरत को तालीम दे देना एक यूनिवर्सिटी […]
15 से 18 साल के किशोरों के कोविड टीकाकरण की जिले में हुई शुरुआत
पूरे भारत समेत गोरखपुर जिले में भी आज किशोरों को भी टीकाकरण की हुई शुरुआत गोरखपुर के CRC सेंटर में दिव्यांग जनों के साथ 15 से 18 साल के किशोरों को लगाया गया कोवैक्सीन टीका, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया कैंप का शुभारंभ। हम आपको बता दें कि पूरे भारत में आज 15 साल […]
डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, निराकरण करने का दिया निर्देश
डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, निराकरण करने का दिया निर्देश

