मध्य प्रदेश

इंदौर के गिरीश शर्मा लखनऊ में दुर्लभ सिक्कों पर देंगे व्याख्यान

इंदौर। अवध न्यूमिसमेटिक सोसायटी द्वारा प्राचीन इतिहास के स्वर्ण युग पर आधारित अवध मुद्रा महोत्सव का आयोजन निराला नगर लखनऊ स्थित द रेगनेंट होटल में किया जा रहा है। जिसमें इंदौर के प्रसिद्ध मुद्रशास्त्री एवं दुर्लभ सिक्कों के विद्वान गिरीश शर्मा आदित्य भी भाग लेंगे।
आयोजक अवध न्यूमिसमेटिक सोसायटी के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि ‌अवध मुद्रा महोत्सव के दौरान गुप्त वंश के दुर्लभ सिक्कों के विषय पर 19 सितंबर को को होने वाले सेमिनार को गिरीश शर्मा आदित्य संबोधित करेंगे। इस व्याख्यान में गिरीश शर्मा गुप्त वंश की अनोखी मुद्राओं के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे तथा नई खोज को प्रकट करेंगे। गिरीश शर्मा को यहां सम्मानित भी किया जाएगा। देशभर के मुद्रा संग्राहक महोत्सव में जुटेंगे और दुर्लभ सिक्कों के जानकारों के व्याख्यान भी होंगे।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *