- पैसेंजर बोगी में बेहोश मिली
Ayodhya News: अयोध्या से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म कर दिया गया उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। अयोध्या जंक्शन में मनकापुर से अय़ोध्या आने वाली पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में एक महिला हेड कांस्टेबल जीआरपी को बेहोशी की हालत में मिली है। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला सिपाही के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
गोंडा के मनकापुर से वापस आने वाली सरयू एक्सप्रेस में जीआरपी के सिपाहियों ने महिला सिपाही को अर्धनग्न अवस्था में गंभीर रूप से घायल देखा। महिला सिपाही को पहले अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय लाया गया वहां से उसे त लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।