इंदौर। पौधोरोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। इसी जज़्बे से अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में हरियाली महोत्सव मनाया। संस्थान पर बच्चों व शिक्षको द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे अलग अलग तरह के पौधे जैसे नीम, करंज, आंवला, तुलसी, पीपल जैसे पौधों को लगाया गया। संस्था सचिव श्रीमती चंचल सलारिया ने बच्चों को बताया की वृक्षों का हमारे जीवन में कितना महत्व है,जिस प्रकार बच्चों का पालन पोषण माता पिता करते है ठीक उसी प्रकार अपने हाथों से लगाए पेड़ पौधों का भी पालन पोषण हमे करना चाहिये। क्योंकि यहीं पेड़ पौधे हमारे जीवन का स्त्रोत है। पेड़-पौधों से ही हमे शुद्ध हवा, पानी, आक्सीजन मिलती है व पर्यावरण शुद्ध होता है। बच्चों ने भी प्रति वर्ष वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। हम सब मिलकर अपने जीवन में प्रति वर्ष किसी विशेष दिन में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
Related Articles
निगम कमिश्नर से लाइसेंस बनाने में आसानी करने का दिया सुझाव
निगम कमिश्नर से लाइसेंस बनाने में आसानी करने का दिया सुझाव
MP में जंगलराज कायम: दलित युवक को पीटपीट कर मार डाला, मां को निर्वस्त्र कर पीटा, बहन से छेड़छाड़
MP में जंगलराज कायम: दलित युवक को पीटपीट कर मार डाला, मां को निर्वस्त्र कर पीटा, बहन से छेड़छाड़
हज यात्रा पूरी कर हाजियों का पहला जत्था वतन लौटा
हज यात्रा पूरी कर हाजियों का पहला जत्था वतन लौटा
