इंदौर। शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचा।कमिश्नर उपलब्ध न हो पाने पर अपर कमिश्नर अभिषेक गहलोत से मुलाक़ात की और सुझाव दिया कि मुख्य बाज़ारो में छोटे-छोटे कैंप लगाकर लायसेंस बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र रामनानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से नीलेश अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मोहित पारिख, मनीष कोठारी, गौरव गर्ग,अनिल रांका, संजय अग्रवाल, ईश्वर बाहेती, सुनील गुप्ता, रितेश अग्रवाल शामिल रहें। जिन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लायसेंस का नवीनीकरण दो एवं पाँच वर्ष के लिए किया जाये। व्यापारियों ने कहा यह व्यवस्था डोर टू डोर हो तो और भी बेहतर रहेगा।
Related Articles
इंदौर: नटराज थिएटर एंड फिल्म प्रोडक्शन का शुभारंभ
इंदौर। अभिनव कला समाज परिसर में नटराज थियेटर एंड प्रोडक्शन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, संयुक्त प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री, टीवी प्रोड्यूसर रचना जौहरी, कलाधर्मी आलोक बाजपेयी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, सोनाली यादव, प्रवीण धनोतिया, प्रभात जैन ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नटराज थिएटर के डायरेक्टर अर्जुन […]
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मुंबई फोर्टिस हॉस्पिटल से प्रशिक्षित डॉक्टर्स
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा दावतखेड़ी मदरसे में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं मुंबई फोर्टिस हॉस्पिटल से प्रशिक्षित डॉक्टर्स की टीम ने अपनी सेवाएं दी। जनरल सर्जन डॉ. ज़ियाउल रहमान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निखत मंसूरी, डॉ. ताज मंसूरी ने शिविर में पहुंचे लोगों का […]
मुस्लिम समाज के 11 जोड़ों ने किए निकाह क़ुबूल, उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित
मरहूम यासीन पटेल उस्ताद की स्मृति में गरीब लड़के लड़कियों की मुफ्त में हुई शादी इंदौर। बेटियों के लिए एक पिता की तरह आगे बढ़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। वे बेटियों के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी को लगातार तीन साल स पूरी प्रतिबद्धता से निभा रहे हैं। आयोजक इस्लाम पटेल सेठ और […]

