इंदौर। चुनावी साल में इंंदौर मेें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरजीतसिंह चड्ढा की नियुक्ति कई मायनों से अहम मानी जा रही है। लिहाजा सुरजीत सिंह को बधाई देने दिग्विजयसिंह के बेटे विधायक जयवर्धन सिंह उनके निवास पर पहुंचे और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ खजराना के अन्नू पटेल भी थे। गुलदस्ता भेंट कर सुरजीत सिंह को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। अन्नू पटेल नेसुरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा स्वर्गीय सरदार उजागर सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस ने इंदौर शहर में अच्छा प्रदर्शन किया और बढ़िया संगठन चलाया। अब भी ऐसी ही उम्मीद सुरजीतसिंह से है। उनके अध्यक्ष बनने से दिग्विजयसिंह खेमे में ज़्यादा खुशी।क्योंकि सुरजीत दिग्विजय सिंह के समर्थक है और उन्हें अध्यक्ष बनाने में सिंह की भूमिका भी महत्पूर्ण मानी जा रही है।
Related Articles
शायर तजदीद साक़ी उर्दू अकादमी के जिला समन्यवक नियुक्त
इंदौर। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (संस्कृति विभाग) की निदेशक डॉ.नुसरत मेहदी ने इंदौर के युवा शायर तजदीद साक़ी को अकादमी के इंदौर जिला समन्वयक नियुक्त किया है। उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा प्रदेश में बेहतर साहित्यिक समझ रखने और उर्दू अदब की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से उन्हें […]
वक्फ कमेटी की स्कॉलरशिप योजना फॉर्म वितरण का राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किया शुभारंभ
इंदौर। दिल्ली से अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी इंदौर तशरीफ लाये। उन्होंने वक्फ बोर्ड द्वारा स्कॉलरशिप योजना के फार्म वितरण का शुभारंभ किया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने तुकोगंज दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पढ़ने वाले बच्चों के लिए कमजोर आर्थिक स्थिति अब शिक्षा की […]
स्मार्ट मीटरीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर में आंकड़ा 3.64 लाख पार
इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते हुए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर परियोजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने प्रदेश में सबसे ज्यादा सवा आठ लाख स्मार्ट […]



