इंदौर। चुनावी साल में इंंदौर मेें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरजीतसिंह चड्ढा की नियुक्ति कई मायनों से अहम मानी जा रही है। लिहाजा सुरजीत सिंह को बधाई देने दिग्विजयसिंह के बेटे विधायक जयवर्धन सिंह उनके निवास पर पहुंचे और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ खजराना के अन्नू पटेल भी थे। गुलदस्ता भेंट कर सुरजीत सिंह को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। अन्नू पटेल नेसुरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा स्वर्गीय सरदार उजागर सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस ने इंदौर शहर में अच्छा प्रदर्शन किया और बढ़िया संगठन चलाया। अब भी ऐसी ही उम्मीद सुरजीतसिंह से है। उनके अध्यक्ष बनने से दिग्विजयसिंह खेमे में ज़्यादा खुशी।क्योंकि सुरजीत दिग्विजय सिंह के समर्थक है और उन्हें अध्यक्ष बनाने में सिंह की भूमिका भी महत्पूर्ण मानी जा रही है।
Related Articles
रतबी पिकनिक स्पॉट और कालाकुंड का कलाकंद
लेख: जावेद शाह खजराना(घुमक्कड़) खजराना से करीब 45 किलोमीटर दूर खंडवा रोड़ पर, चोरल रेलवे क्रॉसिंग से जस्ट पहले मगरिब की जानिब एक पगडंडी जाती है । थोड़ी आगे जंगल में रोसिया सरकार दरगाह शरीफ है। रोसिया सरकार दरगाह तक तो आम जनता अक्सर चली जाती है । लेकिन उसके आगे कालाकुंड गांव की तरफ […]
इंदौर: नटराज थिएटर एंड फिल्म प्रोडक्शन का शुभारंभ
इंदौर। अभिनव कला समाज परिसर में नटराज थियेटर एंड प्रोडक्शन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, संयुक्त प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री, टीवी प्रोड्यूसर रचना जौहरी, कलाधर्मी आलोक बाजपेयी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, सोनाली यादव, प्रवीण धनोतिया, प्रभात जैन ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नटराज थिएटर के डायरेक्टर अर्जुन […]
क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने पर रौनक ठाकुर का किया स्वागत
इंदौर। युवाओं में समाजिक सरोकार बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें सामाजिक दायित्व सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ में छात्र शक्ति रौनक ठाकुर को प्रदेश अध्यक बनने पर मोहसिन_फाउंडेशन द्वारा खजराना में स्वागत किया गया। इस मौक़े पर मोहसिन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक मोहसिन पटेल (बा साहब), नाहरशाह […]

