गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर निगम को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया झाड़ू सड़कों पर चलाया सफाई अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को गोरखपुर आगमन से पहले महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी व पार्षदगणों ने अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने के लिए कटिबंध हो गए हैं आज महापौर और नगर आयुक्त के आह्वान पर स्वच्छता महा अभियान चलाकर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया प्रधानमंत्री के आने वाले रूट पर दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर चमकाया जा रहा रोड के बीचों बीच गमलों से सजाया जा रहा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी रात दिन एक करके शहर को चमकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं गोरखपुर वासी भी गोरखपुर को स्वच्छ बनाने में नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों का भरपूर सहयोग कर रहे आज प्रातः कालीन महापौर व नगर आयुक्त के आह्वान पर गोरखपुर को स्वच्छ बनाने में महापौर और नगर आयुक्त ने अपने कर्मचारियों के साथ झाड़ू उठाकर नगर को साफ करने में लग गए और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा जिससे प्रदेश में ही नहीं देश में गोरखपुर टॉप 3 में आ सके महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें इस तरह महापौर और नगर आयुक्त आज झाड़ू उठाकर नगर निगम को स्वच्छ साफ सुथरा बनाने में जुट गए और उनके साथ नगर वासियों ने भी दिया।
Related Articles
पुलिसिया खेल में एक नया मोड़; मोबाइल का सीडीआर खोलेगा असली मास्टरमाइंड का राज
खजनी थाना क्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में गोली कांड का मामला शनिवार को समाधान दिवस के दौरान मास्टर माइंड के कहने पर ओम प्रकाश यादव ने अपने भाइयों को बताई योजना ड्यूटी से भागकर शनिवार रात आए दोनो सिपाही रविवार सुबह घटना को दिया अंजाम खजनी। खजनी थाना क्षेत्र के मऊधर मंगल गोली कांड में […]
नमाज़ इंसान को हर बुराई से दूर रखती है: मौलाना जहांगीर
निकाह मस्जिद व कम खर्चे में करें इस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस गोरखपुर। सैयद आरिफपुर में सोमवार को इस्लाहे मुआशरा (समाज सुधार) कांफ्रेंस हुई। हाफ़िज़ आरिफ ने क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से कांफ्रेंस का आगाज़ किया। मोहम्मद आज़ाद ने नात-ए-पाक पेश की। सदारत करते हुए सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह के इमाम मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी ने कहा […]
22 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं का नहीं निकला समाधान
22 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं का नहीं निकला समाधान

