क्राईम गोरखपुर

मूर्ति विसर्जन के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, रिटायर महिला दरोगा के बेटे की हालत गंभीर

  • विकास त्रिपाठी की हालत गंभीर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ट्रेड के पास गुरुवार की देर शाम मनबढ़ युवक ने सेवानिवृत्त महिला दरोगा दमयंत्री त्रिपाठी के 32 वर्षीय बेटे विकास तिवारी को गोली मार दी।विकास दवाओं का कारोबार करते हैं। वह अपने एक मित्र के घर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन में जा रहे थे।मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों से बहस के बाद ही घटना हुई।पेट और हाथ में गोली लगने से घायल विकास तिवारी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया।
राप्ती नगर फेज 4 निवासी दमयंत्री त्रिपाठी पुलिस विभाग में दरोगा रही हैं। वहीं उनके पति रवींद्र नाथ त्रिपाठी सिपाही हैं।दमयंती के पुत्र विकास त्रिपाठी किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।सूचना पाते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास त्रिपाठी को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।मेडिकल कालेज में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने विकास को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक विकास की हालत नाजुक बनी हुई है

गोली मारने वाले युवक का नाम सामने आ गया है। वह गुलरिहा थाने का है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुरुवार को एक मित्र के मोहल्ले में स्थापित हुई मूर्ति के विसर्जन में शामिल होने के लिए गए थे। विकास का रास्ते में ही मूर्ति स्थापना समिति के एक युवक से विवाद हो गया।उसने विकास को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ गोली चला दी।विकास के पेट और हाथ में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई।किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।मेडिकल कालेज में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने विकास को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक विकास की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *