गोरखपुर। गाजी रौजा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में शनिवार 1 अक्टूबर को रात 8 से 11 बजे तक भव्य जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक हाफिज अयाज अहमद व हाजी उबैद अहमद खान ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर बिलग्राम शरीफ के सज्जादानशीन पीरे तरीक़त अल्लामा सैयद उवैस मुस्तफा वास्ती व अल जामितुल अशरफियां मुबारकपुर के मौलाना मसऊद अहमद मिस्बाही तकरीर पेश करेंगे। अध्यक्षता कारी फुरकान अहमद व संचालन मौलाना मकसूद आलम करेंगे। नात शरीफ रईस अनवर व कारी नसीमुल्लाह पेश करेंगे। जलसे में शहर व आसपास के उलमा किराम शिरकत करेंगे। संयोजक ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Related Articles
मकतब इस्लामियात में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुई संगोष्ठी
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमाम चौक तुर्कमानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शिद्दत से याद करते हुए संगोष्ठी हुई। शिफा खातून के हाथ से बनाए पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे। कुरआन-ए-पाक की तिलावत अब्दुस्समद ने की। बच्चों […]
50 बंडल चोरी की सरिया के साथ 2 गिरफ्तार
चिलुआताल जनपद गोरखपुर: 7अप्रेल। दिनांक 06.04.2022 को प्रमोद सिंह s/o श्री महातम सिंह तारामण्डल रोड रूस्तमपुर गोरखपुर द्वारा उनके कार्य स्थल गो0वि0प्रा0 का पत्रकार पूरम आवासीय योजना से 05 ton सरिया गैलेन्ट मार्का चोरी हो जाने के संबंध में थाना चिलुआताल पर एफआईआर, मु0अ0सं0 96/2022 धारा 379 भादवि दर्ज कराया गया । जिसमें तत्काल संज्ञान […]
दावते इस्लामी की पहल: मौलाना व हाफ़िज़ बनने वाले छात्र बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
गोरखपुर। अब मदरसों से मौलाना व हाफ़िज बनने वाले छात्र उर्दू व हिंदी के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलेंगे। इसके लिए तहरीक दावते इस्लामी इंडिया ने नई पहल की है। मदरसे में पढ़ रहे बच्चों के लिए अंग्रेजी का एडवांस कोर्स शुरू किया है। शुक्रवार को मदरसतुल मदीना फैज़ाने सिद्दीक़े अकबर अंधियारीबाग व जामियतुल मदीना […]

