अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मुहम्मदी गोरखपुर। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस की खुशी ईद मिलादुन्नबी के रूप में सोमवार को मुहब्बत, अकीदत, अदब व एहतराम से मनाई गई। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घर, मस्जिद, मदरसा व दरगाहों में ‘जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी’ की महफ़िल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। दरूदो-सलाम का […]
Tag: गोरखपुर
सेहलाऊ शरीफ में अ़ज़ीमुश्शान पैमाने पर जश्ने ईद मीलादुन्नबी मनाया गया
गागरिया स्टेशन से सेहलाऊ दरगाह शरीफ तक विशाल जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। इलाक़ा-ए-थार(खावड़) तौहीद व रिसालत और सरकार की आमद… मरहबा जैसे नारों से गूंज उठा। हर साल की तरह इस साल भी 12 रबीउ़ल अव्वल शरीफ के मौक़े पर इलाक़ा-ए-थार के ज़ैली इलाक़ा “खावड़” के मरकज़ी क़स्बा गागरिया और इलाक़ा-ए- गपन से सेहलाऊ शरीफ […]
ईद मिलादुन्नबी आज : जुलूस व जलसे के जरिए आम होंगी पैग़ंबरे इस्लाम की शिक्षाएं, तैयारियां मुकम्मल
गोरखपुर। इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ़ की 12 तारीख़ पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का दिन है। जिसे पूरी दुनिया ईद मिलादुन्नबी पर्व के रूप में मनाती है। सोमवार 16 सितंबर को यह पर्व मुहब्बत ,अकीदत, एहतराम व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी व जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां मुकम्मल […]
अल्लाह ने पैग़ंबरे इस्लाम को नूर बनाकर भेजा: शाह आलम
गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को बड़गो स्थित हुसैनी जामा मस्जिद के पास जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी हुआ। मुख्य अतिथि शाह आलम नूरानी ने कहा कि अल्लाह ने पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को नूर बनाकर भेजा है, इसलिए पैग़ंबरे इस्लाम ने दुनिया में तशरीफ़ लाने के बाद अपने नूर की रौशनी […]
नात-ए-पाक पढ़ते हुए बच्चों ने निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी
गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला। सिर पर अमामा, हाथों में इस्लामी झंडा, लबों पर नाते पाक, हदीसे रसूल और या रसूलल्लाह का नारा लगाते बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस खूनीपुर, रेती चौक, […]
नबी-ए-पाक ने दिया हमेशा अमन का पैग़ाम: मुफ्ती अख्तर
गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाज़ार में ईद मिलादुन्नबी महफ़िल हुई। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से आगाज़ हुआ। अध्यक्षता करते हुए मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि अल्लाह इल्म-ए-दीन हासिल करने वालों से बेहद खुश होता है, इसलिए आपको चाहिए की इल्म-ए-दीन खुद भी हासिल करें और घर वालों को भी सिखाएं। नबी-ए-पाक हज़रत मुहम्मद […]
पैगंबरे इस्लाम की याद में मरीजों में बांटा फल
गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व आगामी सोमवार को मुहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस सिलसिले में पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में दावते इस्लामी इंडिया के ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (जीएनआरएफ)ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांट कर दुआएं हासिल की। तंजीम के फरहान रज़ा अत्तारी ने […]
ईद मिलादुन्नबी: रंगबिरंगी लाइटों से सजने लगी मस्जिदें, इस्लामी झंडों की खूब हो रही बिक्री
गोरखपुर। आगामी सोमवार 16 सितंबर को पड़ने वाले ईद मिलादुन्नबी त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की तमाम मस्जिदें रंगबिरंगी लाइटों व इस्लामी झंडों से सजाई जा रही हैं। मुस्लिम बाहुल्य गली मोहल्लों को इस्लामी झंडों व रंगबिरंगी झंडियों से सजाने की तैयारी चल रही है। रविवार को ईद मिलादुन्नबी त्योहार की पूर्व संध्या […]
प्रसिद्ध धर्मगुरु सैयद गुलजार इस्माईल वास्ती आज करेंगे संबोधित
गोरखपुर। गौसिया नौजवान कमेटी की ओर से गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर के पास मंगलवार 10 सितंबर को रात 8:30 बजे से ईद मिलादुन्नबी जलसा होगा। यह जानकारी मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने दी है। मुख्य अतिथि मसौली शरीफ़ बाराबंकी के प्रसिद्ध धर्मगुरु पीरे तरीकत अल्लामा सैयद शाह गुलज़ार इस्माईल वास्ती क़ादरी व विशिष्ट अतिथि मुंबई […]










